नॉनवेज नहीं खातीं स्मृति मंधाना, 30 की उम्र में गजब की फिट, जानें क्रिकेटर का फिटनेस रूटीन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्रिकेटर स्मृति मंधाना की कमाल बल्लेबाजी के लोग कायल हैं और वह नेशनल क्रश भी बन चुकी हैं। स्मृति ने सिर्फ 30 की उम्र में फिट बॉडी बनाकर रखी है और इसके लिए वह मांस-मछली से दूर रहती है। चलिए उनका फिटनेस प्लान जानते हैं।

Smriti Mandhana fitness routine at the age of 30
नॉनवेज नहीं खातीं स्मृति मंधाना, 30 की उम्र में गजब की फिट

भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। स्मृति मंधाना की बल्लेबाजी का हर कोई कायल है और साथ ही उनकी फिटनेस के भी चर्चे खूब होते हैं। वैसे तो क्रिकेटर्स को अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखना पड़ता है लेकिन स्मृति मंधाना इसके लिए अलग से ज्यादा मेहनत या कोई डाइट नहीं लेती हैं। वह सिंपल रूटीन को फॉलो कर फिट रहती हैं और बॉडी को मेंटेन करती हैं। वह सिर्फ 30 साल की हैं लेकिन उनका फिटनेस रूटीन काफी सख्त और प्रेरणादायक है। चलिए आपको क्रिकेटर के फिटनेस टिप्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी अपनी बॉडी को हेल्दी और फिट रख सकते हैं।

वर्कआउट बदलकर करना है पसंद

स्मृति मंधाना का मानना है कि अगर आपको अपने शरीर की क्षमता को बढ़ाना है, तो अलग-अलग वर्कआउट स्टेप्स करने होंगे। वह हफ्ते में 6 दिन रोजाना वर्कआउट करती हैं, जिसमें वह हर दिन कुछ अलग सेशन चुनती हैं। पैरों की मजबूती के लिए वह रोजाना रनिंग करती हैं। इसके अलावा लेग स्ट्रेंथ और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स, लंजेस और पुल-अप्स भी करती हैं। इसके साथ ही वह अनुशासन के साथ वर्कआउट करती हैं, बिना एक भी दिन स्किप किए। अगर कभी उन्हें सुबह समय नहीं मिल पाता है, तो वह शाम के समय जिम जाती हैं।

डाइट भी है काफी सिंपल

ज्यादातर एक्टर्स-क्रिकेटर्स अपनी डाइट में मीट, मछली, चिकन को शामिल करते हैं, जिससे उन्हें अच्छा प्रोटीन मिले और फिटनेस मेंटेन रहे लेकिन स्मृति के साथ ऐसा नहीं है। स्मृति मंधाना घर का बना सिंपल खाना खाना पसंद करती हैं और वह सिर्फ वेजिटेरियन फूड्स ही खाती हैं। वह खासतौर पर लैक्टो-ओवो-वेजिटेरियन फॉलो करती हैं, जिसमें आप अनाज, फल, सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडा खाते हैं लेकिन मीट-चिकन से दूर रहते हैं। प्रोटीन को पूरा करने के लिए वह प्रोटीन शेक और अंडे खाती हैं। वह खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी और नारियल पानी भी पीती हैं।

ये चीज है स्मृति है कमजोरी

स्मृति मंधाना को मारवाड़ी खाना और भेलपूरी खाना काफी पसंद है, जिसे वह कभी-कभार खा लेती हैं। चीट डे पर वह भेलपूरी जरूर खाती हैं और मीठे से वह सख्त दूरी बनाकर रखती हैं। स्वीट क्रेविंग होने पर वह डार्क चॉकलेट खाती हैं, जो सेहत के लिए हेल्दी होती है।

फिटनेस का सिंपल है नियम

स्मृति मंधाना का कहना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो सिंपल नियम अपनाना होगा। आपको रूटीन और तय समय के साथ खुद को अनुशासित करते हुए हर काम करना होगा। अगर आप एक दिन छोड़कर एक दिन वर्कआउट करेंगे, तो कभी फिट नहीं हो सकते। साथ ही बैलेंस डाइट फिटनेस का खास हिस्सा है, जिसे हर किसी को फॉलो करना चाहिए।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसनॉनवेज से दूर रहकर भी फिट हैं 30 साल की स्मृति मंधाना, जानें उनके फिटनेस टिप्स