Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसRunning vs Walking which exercise is better and healthier before bedtime and its benefits
रनिंग या वॉकिंग: रात में सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? क्या होंगे फायदे

रनिंग या वॉकिंग: रात में सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? क्या होंगे फायदे

संक्षेप:

Running vs Walking: रात में सोने से पहले और खाना खाने के बाद अक्सर लोग टहलने या दौड़ने के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोने से पहले टहलना या दौड़ना क्या ज्यादा फायदेमंद है। चलिए पूरी जानकारी देते हैं।

Jan 08, 2026 10:57 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अच्छी नींद, फिट बॉडी और एक्टिव मांइड के लिए आजकल फिजिकल एक्टिविटीज पर खास ध्यान देने के लिए जोर दिया जा रहा है। हर फिटनेस ट्रेनर, न्यूटिशनिस्ट का कहना है कि आपकी फिजिकल एक्टिविटीज ही आपके स्वास्थ्य की कुंजी है। भले ही आप वर्कआउट न करते हो अगर सिर्फ आधे घंटे टहलते भी हैं, तो भी आप फिट रह सकते हैं और आपको रात में अच्छी नींद भी आएगी। कई लोगों की आदत होती है, रात के खाने के बाद टहलना और फिर सोना। लेकिन कुछ लोग टहलने के बजाय जॉगिंग (दौड़ना) पसंद करते हैं। इस बारे में बेंगलुरु के एस्टर अस्पताल की डॉक्टर एडविना राज ने बताया कि रात को सोने से पहले कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा हेल्दी मानी जाती है- टहलना या दौड़ना (Running vs Walking)।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रनिंग या वॉकिंग क्या है बेहतर

डॉक्टर के मुताबिक, रनिंग सुबह करने से फायदे मिलते हैं। उस वक्त आपका शरीर आराम वाली अवस्था से बाहर आ रहा होता है। ऐसे में दौड़ने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल होने लगता है और फुर्ती आ जाती है। रात में खाने के बाद दौड़ना कोई फायदा नहीं करेगा, बल्कि इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। रनिंग के दौरान पेट खाली होना चाहिए भरा नहीं।

वॉकिंग क्यों है जरूरी

रात के खाने के बाद वॉक करना सबसे ज्यादा अच्छा और फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो आप सुबह या रात कभी भी टहल सकते हैं, इसके फायदे ही हैं। लेकिन खाने के बाद टहलने से खाना आसानी से पच जाता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है। रात में टहलना शरीर को शांत और आरामदायक स्थिति में लाने में हेल्प करता है, इससे आपको अच्छी नींद आएगी। इसके अन्य भी फायदे हैं-

1- रात में टहलने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

2- वजन भी नियंत्रित रहता है। जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं, उन्हें भी नाइट वॉक करनी चाहिए।

3- नाइट वॉकिंग को स्ट्रेस बूस्टर भी माना जाता है। आपकी दिनभर की थकान दूर होती है।

4- इससे दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम।

5- रात में टहलने से हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे जोड़ों का दर्द कम होता है।

कैसे और कितनी टहलें

खाना खाने के 20 मिनट बाद टहलना शुरू करें और करीब आधे घंटे तक टहलें। खाना थोड़ा जल्दी खाने की आदत डालें और फिर टहलकर सोने के लिए जाएं। इससे आप तनावमुक्त होकर अच्छी नींद ले सकेंगे। इस आदत को रोजाना करने से फायदे मिलेंगे।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

ये भी पढ़ें:ट्रैवलिंग करते समय भी रह सकते हैं फिट, होटल के कमरे में करें ये सिंपल एक्सरसाइज
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।