Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसRicha Kharb Body transformation weight loss from 95 to 47 kg with eating ghee and paneer
घी-पनीर खाकर ऋचा खरब ने घटाया 47 किलो वजन, मोटी से बनीं हॉटी, जानें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

घी-पनीर खाकर ऋचा खरब ने घटाया 47 किलो वजन, मोटी से बनीं हॉटी, जानें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

संक्षेप:

फिटनेस इन्फ्लुएंसर ऋचा खरब ने 95 से 47 किलो तक वजन कम कर लिया और अब वह लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनका कहना है कि आप घी या पनीर खाकर भी वजन कम कर सकते हैं। चलिए बताते हैं क्या था उनका डायट प्लान।

Nov 25, 2025 03:29 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटापा से हर कोई परेशान है और इससे लोगों को शर्मिंदगी भी खूब होती है। ऐसा सबकुछ ऋचा खरब ने भी झेला लेकिन आज वह फिटनेस की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं। ऋचा ने बचपन से मोटे होने के ताने, कपड़े फिट न होना सबकुछ झेला। उन्होंने जिम ज्वॉइन कर ली, ये सोचकर की जिम जाने से वजन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जिम में उनकी मुलाकात सुमित से हुई, जिन्होंने बताया कि वजन कम करना आपकी डायट पर निर्भर करता है, जिम सिर्फ स्ट्रेंथ देता है। फिर क्या था ऋचा ने कड़ी मेहनत की और 95 से 47 किलो वजन कम कर लिया। आज ऋचा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या कहती हैं ऋचा

ऋचा खरब ने बताया कि बाकि बच्चों की तुलना में उनका वजन बचपन से ही काफी ज्यादा रहा। इस वजह से स्कूल में बच्चे, रिश्तेदार, सोसायटी के लोग उन्हें चिढ़ाते या फिर ताने मार देते थे। वजन कंट्रोल करने के लिए ऋचा ने कई डायट प्लान चुनें और कई महंगे सप्लीमेंट्स या ड्रिंक्स पिएं लेकिन किसी से खास रिजल्ट नहीं मिला। बल्कि उन्हें हाइपोथायरॉइड बीमारी हो गई और ऐसे में वजन कम करना और भी मुश्किल हो गया।

क्या किया

ऋचा कहती हैं कि मुझे समझ आ गया था कि सिर्फ जिम करने या फिर भूखा रहने से वजन कम नहीं होगा। इसके लिए उन्हें शरीर को सही पोषण देने की जरूरत है। आमतौर पर हमें लगता है कि पनीर या घी से वजन बढ़ता है लेकिन सही मात्रा में लेने से ये वजन को कंट्रोल में रखता है और शरीर के लिए फायदेमंद होता है। उन्होंने सबकुछ खाना शुरू किया लेकिन कम मात्रा में, उन्होंने खाने में घी, पनीर, सब्जियां, नारियल, स्टेविया से बनी मिठाइयां, शुगर फ्री खीर और आइसक्रीम भी शामिल किया। कम लेकिन सबकुछ खाने से उनका पहले हफ्ते में 4 किलो और फिर महीने में 12 किलो वजन कम किया। ऐसे ही साल भर में उन्होंने 95 से 47 किलो तक वजन कम कर लिया। खाने के साथ वह वर्कआउट भी करती रहीं। साथ ही टहलना, रनिंग भी उनकी लाइफस्टाइल का जरूरी हिस्सा थे। आज ऋचा सफल फिटनेस कोच बन चुकी हैं और लोगों को वजन कम करने के लिए गाइड करती हैं। वह इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को प्रेरित करती रहती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।