42 की उम्र में भी फिट हैं रवि दुबे, 'रामायण' के लक्ष्मण फिटनेस के लिए अपनाते हैं ये 3 आदतें

लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे एक्टर रवि दुबे अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। फिट रहने के लिए वह स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट रूटीन अपनाते हैं, आज हम उनके फिटनेस सीक्रेट्स जानेंगे।

Ramayan Ravi dubey fitness routine at 42 age
रवि दुबे फिटनेस के लिए क्या करते हैं

नीतीश तिवारी की फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे एक्टर रवि दुबे 42 साल के हैं और काफी फिट और यंग दिखते हैं। उन्हें देखकर कहा नहीं जा सकता कि वह 42 साल के हैं। रवि खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वह सिर्फ किरदारों के लिए ही नहीं असल जिंदगी में फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कुछ रूल्स को सेट कर लिया है और वह उन्हें ही फॉलो करते हैं। कोरोना होने के बाद एक्टर ने 30 दिनों में बिना किसी सप्लीमेंट के 10 किलो वजन घटा लिया था। फिटनेस और डाइट प्लान की बात आती है, तो रवि बिल्कुल स्ट्रिक्ट रहते हैं। आज हम आपको रवि दुबे के फिटनेस रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं।

फिटनेस के मतलब नहीं है सिक्स पैक एब्स

रवि दुबे का मानना है कि फिटनेस का मतलब सिक्स पैक एब्स बिल्कुल नहीं होता। अगर आपको फिट रहना है, तो उसके लिए फिजिकल एक्टिविटीज करिए और अच्छा खाना खाइये। रवि खुद फिटनेस के लिए कुछ आदतों को रूटीन को हिस्सा बना चुके हैं।

1. वर्कआउट करने की शुरुआत करें

रवि दुबे का कहना है कि अगर आप फिजिकल एक्टिविटीज नहीं कर रहे हैं, तो गलत है। एक्सरसाइज करना शुरू करें। एक्टर रोजाना डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करते हैं। वे हफ्ते में कम से कम चार दिन वेट ट्रेनिंग करते हैं जिससे मांसपेशियां टोन होती हैं और शरीर को मजबूती मिलती है। स्टैमिना और एंड्योरेंस बढ़ाने के लिए वे रोजाना लगभग 10 किलोमीटर जॉगिंग या वॉक करते हैं। उन्होंने वजन कम करने के दौरान भी यही सब किया था। एक्टर कितना भी बिजी क्यों ना हो अपना वर्कआउट रूटीन कभी मिस नहीं करते हैं। रवि मिलिंद सोमन और अक्षय कुमार को अपना फिटनेस आइकन मानते हैं।

2. वेजिटेरियन डाइट से रहते हैं फिट

एक्टर का कहना है कि ऐसा नहीं है कि आप वेजिटेरियन डाइट के साथ फिट नहीं रह सकते। आप हेल्दी चीजों को सही तरीके और पोर्शन में खाइये, इससे आप फिट भी रहेंगे और हेल्दी भी। रवि अपने खान-पान में कैलोरी डेफिसिट डाइट को अपनाते हैं और साथ में प्रोटीन-फाइबर युक्त चीजें खाते हैं। वह शुगर, जंक फूड से बिल्कुल दूर रहते हैं। उनका कहना है कि आप क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं, कब खा रहे हैं, इन सभी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसलिए हमेशा डाइट को हेल्दी और क्लीन रखें। किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर डाइट प्लान तैयार करें और उसे फॉलो करना शुरू करें।

3. 7-8 घंटे की नींद है जरूरी

रवि दुबे का मानना है कि पर्याप्त नींद से शरीर फिट और एक्टिव होता है। इसलिए वह 7-8 घंटे की नींद लेने पर जोर देते हैं। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है, मांसपेशियों में दर्द नहीं होता, दिमाग ज्यादा फोकस रहता है और पेट भी हेल्दी रहता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस42 की उम्र में भी फिटनेस के मामले में आगे हैं रवि दुबे, रोज करते हैं ये 3 काम