Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसrakul preet drink natural energy booster lemon salt water to maintain electrolyte in body during workout know benefits
रकुल प्रीत सिंह एक्सरसाइज के बीच एनर्जी के लिए पीती हैं ये नेचुरल ड्रिंक, आप भी जान लें फायदे

रकुल प्रीत सिंह एक्सरसाइज के बीच एनर्जी के लिए पीती हैं ये नेचुरल ड्रिंक, आप भी जान लें फायदे

संक्षेप:

Natural Energy Drink: रकुल प्रीत सिंह ने पॉडकास्ट में बताया था कि वो वर्कआउट के दौरान एनर्जी और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाकर रखने के लिए नेचुरल एनर्जी ड्रिंक पीती है। जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

Dec 04, 2025 02:56 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रकुल प्रीत सिंह फिटनेस के मामले में काफी स्ट्रिक्ट हैं। तभी तो उनकी स्लिम फिट फिगर हर किसी को अट्रैक्ट कर लेती हैं। लेकिन अपनी फिटनेस और खूबसूरती को मेंटेन करने के लिए रकुल बहुत सारी फैंसी डाइट और स्किन केयर को फॉलो नहीं करती। एक पॉडकास्ट में उन्होंने रिवील किया था कि कैसे वो एनर्जी के लिए नेचुरल ड्रिंक का सहारा लेती हैं। जिससे वर्कआउट में मदद मिलती है। तो अगर आप इंटेंस ट्रेनिंग नहीं कर रहे और फिट रहने के लिए डेली एक्सरसाइज करते हैं तो रकुल प्रीत सिंह की तरह इस नेचुरल ड्रिंक को पीकर खुद को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेट रह सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिनभर में 3-4 लीटर पानी पीती है रकुल

रकुल प्रीत सिंह ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया था कि वो दिनभर में 3-4 लीटर पानी पी जाती हैं। जिसमे से डेढ़ लीटर पानी वो अकेले वर्कआउट के टाइम ही पी लेती हैं। पानी पीकर शरीर को पर्याप्त मात्रा में हाइड्रेट रखने के लिए वो सिंपल पानी की बजाय इस नेचुरल ड्रिंक को पीती हैं।

हाइड्रेशन के लिए पीती हैं ये खास ड्रिंक

सिंपल पानी पीने से कई बार बॉडी हाइड्रेट नहीं होती। ऐसे में रकुल भी पानी में इन दो चीजों को मिलाकर पीती हैं। जिससे उनकी बॉडी पूरी तरह से हाइड्रेट रहे। रकुल ने बताया कि वो नॉर्मल डेज में वर्कआउट करती हैं तो नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट बनाती हैं। जिसमे वो पानी में पिंक सॉल्ट और नींबू मिलाकर पीती हैं। ये ड्रिंक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट है जो बॉडी में सोडियम और मिनरल्स को सेल्स ततक पहुंचाने में मदद करता है।

लेमन सॉल्ट वाटर के फायदे

लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हों ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया था कि मॉर्निंग में गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और डाइजेस्टिव हेल्थ को बूस्ट करता है। वहीं फिटनेस ट्रेनर अक्सर वर्कआउट के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाने के लिए नींबू और पिंक सॉल्ट को पानी में मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। ये बॉडी में ब्लड के फ्लो को बेहतर करता है और साथ ही पसीने की वजह से हो रहे सोडियम लॉस को पूरा करता है। नींबू में पोटैशियम की मात्रा होती है जो शरीर में सोडियम के साथ दूसरा जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है। ये हार्ट रेट को बैलेंस करता है और हार्ट फंक्शन को सपोर्ट करता है। सोडियम के साथ मिलकर पोटैशियम सेलुलर फंक्शन को मेंटेन रखता है। नींबू के साथ पिंक सॉल्ट को पानी में मिलाकर पीने से एक्सरसाइज के दौरान हार्ट रेट लो नहीं होती। वहीं शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेशन मिलता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।