56 की उम्र में फिट रहने के लिए राहुल गांधी ने छोड़ दी 1 आदत, जानें उनके फिटनेस टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 56 साल की उम्र में फिट और यंग दिखते हैं। आज हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने खुद युवाओं को बताया है। 

Rahul Gandhi reveals fitness secret
राहुल गांधी फिट रहने के लिए क्या करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीति के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वह 56 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं और टीशर्ट-पैंट में हमेशा कूल लुक फ्लॉन्ट करते हैं। हर कोई राहुल गांधी की फिटनेस टिप्स को जानना चाहता है और अब उन्होंने इसके बारे में खुद ही बताया है। राहुल गांधी ने आस्क मी एनीथिंग सेशन में एक छात्र का जवाब देते हुए बताया कि वह फिट कैसे रहते हैं? उन्होंने कहा कि सिर्फ एक्सरसाइज करने भर से कोई फिट नहीं होता, उसके लिए कुछ चीजों को छोड़ना भी पड़ता है। राहुल गांधी ने भी फिटनेस के लिए 1 आदत छोड़ी हुई है, चलिए आपको उनके फिटनेस टिप्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

एक्सरसाइज के अलावा भी हैं एक्टिविटीज

राहुल गांधी का कहना है कि वह किसी तय समय पर जिम नहीं जाते हैं। जब भी समय मिलता है, वह जिम चले जाते हैं। इसके साथ ही वह सिर्फ एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं रहते। उन्होंने बताया कि वह मार्शल आर्ट्स, रनिंग और स्वीमिंग जैसी एक्टिविटीज भी करते हैं, जिससे उनकी बॉडी फिट रहती है। इन सभी चीजों को करने से शरीर में लचीलापन आता है और बॉडी एक्टिव बनी रहती है।

कंसिस्टेंसी है रूल

राहुल गांधी का कहना है कि अगर आप दो दिन एक्सरसाइज करते हैं और फिर तीन दिन स्किप करके शुरू करते हैं, तो ऐसे फिट नहीं हो सकते। फिटनेस के लिए आपको लगातार एक्सरसाइज करनी होगी और एक तय रूटीन के साथ वर्कआउट या बाकि चीजों पर फोकस करना होगा, तभी आप फिट रह सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने के बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

1 आदत से बना ली है दूरी

राहुल गांधी का मानना है कि कुछ पाना है, तो कुछ समझौते भी करने पड़ेंगे। जैसे उन्हें मीठा खाना काफी पसंद है लेकिन वह नहीं खाते हैं और खासतौर पर आइस्क्रीम। आइस्क्रीम से उन्होंने दूरी बनाई हुई है और चावल से भी। साथ ही स्नैक्स या जंक फूड राहुल गांधी खाना पसंद नहीं करते हैं। राहुल गांधी का कहना है कि अगर आप पूरा दिन स्नैकिंग करते हैं या ज्यादा शराब पीते हैं, तो तब भी फिट नहीं हो सकते। इसके लिए आपको कुछ चीजों को छोड़ना पड़ेगा।

डाइट होनी चाहिए हेल्दी

अगर आपको फिट रहना है, तो सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। राहुल गांधी ऑमलेट, इडली और डोसा खाना पसंद करते हैं। तो वहीं लंच और डिनर में सब्दी, दाल, रोटी, सलाद जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके साथ ही वह फल भी खूब खाते हैं। आप भी 50 की उम्र में भी यंग दिखना चाहते हैं, तो इस तरह का फिटनेस रूटीन अपना सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस56 की उम्र में भी राहुल गांधी कैसे रहते हैं फिट? जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट