Shahid Kapoor Fitness Tips: 44 साल की उम्र में कैसे फिट रहते हैं शाहिद कपूर? बोले- ना ज्यादा डायटिंग और ना...
Shahid Kapoor Fitness Tips: 44 साल के हो चुके एक्टर शाहिद कपूर आज भी यंग और फिट दिखते हैं। हर फिल्म के लिए वह परफेक्ट टोन्ड बॉडी बना लेते हैं लेकिन ये एक दिन में नहीं होता। इसके लिए वह रोजाना फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं।

फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर की ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा में है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। शाहिद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धाकड़ हीरो वाले लुक में दिखने वाले हैं। शाहिद सिर्फ फिल्मों के लिए ही फिट बॉडी नहीं बनाते हैं बल्कि वह असल में भी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं। एक्टर का कहना है कि वह बचपन से ही खाने-पीने और फिटनेस को लेकर काफी सेलेक्टिव रहे हैं। एक्टर डेली वर्कआउट और हेल्दी डायट से अपनी एब्स-मसल्स बनाते हैं। चलिए आज आपको शाहिद का फिटनेस रूटीन बताते हैं।
क्या है मॉर्निंग रूटीन
शाहिद कपूर सुबह जल्दी उठ जाते हैं और अपने शरीर को वर्कआउट के लिए रेडी कर लेते हैं। उनका कहना है कि अगर वर्कआउट 8 बजे करना है तो मैं सुबह 5 बजे उठ जाता हूं। फिर वह गुनगुना पानी पीते हैं, नट्स खाते हैं और स्ट्रेचिंग कर लेते हैं। इसके अलावा सांस वाली एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। इसे करने से शरीर, दिल-दिमाग पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है।
वर्कआउट प्लान
शाहिद कपूर रोजाना जिम में फंक्शनल ट्रेनिंग, वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेचिंग, हल्का कार्डियो, कोई एक स्पोर्ट या स्वीमिंग करते हैं। उनका कहना है कि फिट रहने के लिए आपको बैलेंस-पेशेंस की जरूरत है। रनिंग, साइकिलिंग, वॉकिंग भी शाहिद के फिटनेस प्लान का खास हिस्सा है। फिटनेस के लिए वह नींद को भी जरूरी समझते हैं और इसके लिए वह 6 घंटे की पूरी नींद लेते हैं।
खाना क्या खाते हैं
शाहिद कपूर बचपन से ही वेजिटेरियन रहे हैं और उन्हें घर का बना सिंपल खाना काफी पसंद है। वह नाश्ते में दलिया, ओट्स, इडली-सांभर, पराठा खाना पसंद करते हैं। इसके बाद लंच में दाल-चावल, रोटी, सब्जी और सलाद उनका फेवरेट है। डिनर में वह सलाद-फ्रूट्स, रोटी, दाल और सब्जी खाते हैं। शाहिद का कहना है कि मैं खाने में कोई परहेज नहीं करता हूं, ना ज्यादा डायटिंग करता हूं और ना ही जंक फूड खाता हूं। कभी-कभार वह अपना फेवरेट डिशेस या फूड खा लेते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



