Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसNutritionist Shares How She Lost 23 Kg Weight Naturally Despite PCOS
न्यूट्रीशनिस्ट ने घर बैठे कम किया 23 किलो वजन, 4 टिप्स में बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट!

न्यूट्रीशनिस्ट ने घर बैठे कम किया 23 किलो वजन, 4 टिप्स में बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट!

संक्षेप:

न्यूट्रीशनिस्ट इशिता जैन बताती हैं कि उन्होंने पूरे 23 किलो वजन कम किया है। उन्हें PCOS की समस्या भी थी, जिस वजह से वेट लॉस करना काफी मुश्किल था। लेकिन उन्होंने कुछ चीजों को फॉलो किया और नेचुरली अपने वजन को कम किया।

Jan 15, 2026 12:46 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेट लॉस करना चैलेंजिंग होता है। खासतौर से तब जब सही गाइडेंस ना हो। कई बार लोग डाइटिंग के नाम पर खाना-पीना छोड़ देते हैं, जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है और घटा हुआ वजन भी कुछ दिनों में वापस आ जाता है। वेट लॉस करना है तो खानपान छोड़ने की नहीं बल्कि सुधारने की जरूरत है और साथ ही डेली रूटीन में किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी शामिल करने की भी। न्यूट्रीशनिस्ट इशिता जैन एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि उन्होंने पूरे 23 किलो वजन कम किया है। उन्हें पीसीओएस की समस्या भी थी, जिस वजह से वेट लॉस करना काफी मुश्किल था। लेकिन उन्होंने कुछ चीजों को फॉलो किया और नेचुरली अपने वजन को कम किया। आइए उनसे कुछ वेट लॉस टिप्स जानते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घर की बनी सिंपल बैलेंस डाइट को फॉलो किया

न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान घर की बनी सिंपल बैलेंस डाइट को फॉलो किया था। वो सुबह उठते ही सबसे पहले मिक्स नट्स खाती थीं। फिर, ब्रेकफास्ट से पहले ABC (सेब, चुकंदर और गाजर) जूस पीती थीं। ब्रेकफास्ट में वो फ्रूट्स लेना पसंद करती थीं, जिनमें आमतौर पर पपीता और अमरूद शामिल होते थे।

वहीं लंच में वो आलू सोयाबीन की सब्जी, रोटी, बथुआ का रायता और गाजर खाती थीं। ये एक बैलेंस मील थी, जिसमें प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और विटामिन सभी कुछ शामिल था। शाम को स्नैक के रूप में वो रोस्टेड मखाना खाना प्रिफर करती थीं। वहीं उनका डिनर काफी लाइट होता था, जिसमें सोया वेज पोहा शामिल होता था।

रोज 40 मिनट वर्कआउट करना है जरूरी

वेट लॉस के लिए डाइट के साथ-साथ वर्कआउट करना भी बहुत जरूरी होता है। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि वो रोजाना 40 मिनट का वर्कआउट जरूर करती थीं। अगर आप नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं, तो वेट लॉस के साथ-साथ शरीर ज्यादा फिट होता है। अगर वर्कआउट करना मुश्किल लगता है तो शुरुआत 40 मिनट की वॉक से कर सकते हैं।

प्रॉपर हाइड्रेशन जरूरी है

न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि सही खानपान के अलावा शरीर को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरूरी है। कोशिश करें कि रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीएं। प्रॉपर हाइड्रेशन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, भूख कंट्रोल होने में मदद मिलती है, पाचन भी बेहतर रहता है और बॉडी फैट बर्न भी कर पाती है।

हर मील में प्रोटीन शामिल करें

अपनी हर मील में प्रोटीन शामिल करना बेहद जरूरी है। प्रोटीन ना सिर्फ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है, बल्कि मसल्स को बनाए रखने और फैट बर्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए आप दाल, सोया, पनीर, अंडा, चिकन, नट्स जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:‘बेली फैट घटाना है तो डिनर में लेना शुरू कर दें ये मखाना मिल्क’- न्यूट्रीशनिस्ट
ये भी पढ़ें:रोटी-सब्जी खा कर घटा सकते हैं वजन! न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर किया फ्री डाइट प्लान
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।