
रोटी-सब्जी खा कर 1 महीने में घटा सकते हैं 5 किलो वजन! न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर किया डाइट प्लान
Weight Loss Diet: आप भी वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, तो चलिए आज हम आपके साथ एक सिंपल डाइट प्लान शेयर करते हैं। इसमें आपको नॉर्मल सब्जी, रोटी ही शामिल है इसलिए इसे फॉलो करना आसान है।
वेट लॉस करना उतना भी मुश्किल नहीं होता, जितना हमें अक्सर लगता है। बस कमी होती है सही गाइडेंस की। कई बार लोग वजन घटाने के चक्कर में रोटी चावल छोड़ देते हैं या खाना कम कर देते हैं। दोनों ही वजहों से शरीर को काफी नुकसान होता है। ऐसी डाइट ज्यादा लंबी चल भी नहीं पाती। अगर आप भी वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, तो चलिए आज हम आपके साथ एक सिंपल डाइट प्लान शेयर करते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट सिमरन कौर ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आपको नॉर्मल सब्जी, रोटी ही शामिल है इसलिए इसे फॉलो करना आसान है। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इसे फॉलो करने पर आप एक महीने में 5 किलो तक वजन आराम से कम कर सकते हैं।
1) ले दिन फॉलो करें ये डाइट
पहला दिन डिटॉक्स और डिब्लॉट करने का है। इसके लिए सुबह की शुरुआत (साढ़े आठ बजे) गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। 10 बजे के आसपास ब्रेकफास्ट करें, जिसमें एक कटोरी फल (सीड्स के साथ) और दो अंडे शामिल करें। लंच से पहले आप नारियल पानी या ग्रीन टी ले सकते हैं। अब लंच (लगभग 1:30 बजे) में लौकी की सब्जी (बड़ी कटोरी), मूंग दाल (छोटी कटोरी), कच्ची सलाद और एक रोटी खाएं। शाम के समय स्नैक में मुट्ठीभर मखाना और ग्रीन टी ले सकते हैं। डिनर 7 बजे से पहले खत्म कर लें, इसमें दाल का सूप और हल्की भुनी हुई सब्जियां खाएं। सोने से पहले गर्म पानी या जिंजर टी ले सकते हैं।
2) दूसरे दिन का डाइट प्लान
सुबह की शुरुआत: सुबह उठते ही खाली पेट जीरा वाटर लें।
ब्रेकफास्ट: नाश्ते में बिना तेल का मूंग दाल का चीला खाएं।
मिड मॉर्निंग स्नैक: 12 बजे के आसपास एक सेब या एक अमरूद खा सकते हैं।
लंच: लंच में भिंडी की सब्जी या पालक पनीर, दाल और आधी रोटी।
शाम का स्नैक: शाम के स्मैक में नींबू का पानी या ग्रीन टी पी सकते हैं।
डिनर: भुनी हुई सब्जियों के साथ तोफू या सोया भुर्जी खाएं।
3) तीसरा दिन (एंटी ब्लोटिंग डे)
सुबह की शुरुआत: सुबह उठते ही गर्म पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर पीएं या ब्लैक कॉफी ड्रिंक कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट: वेजिटेबल ओट्स उपमा, दो अंडे
मिड मॉर्निंग स्नैक: एक ग्रीन टी या एक कटोरी पपीता
लंच: राजमा या छोले (छोटी कटोरी), चावल (100 ग्राम)
इवनिंग स्नैक: ग्रीन ही या नारियल पानी
डिनर: क्लियर वेज सूप, खिचड़ी
4) चौथा दिन (हाई फाइबर डे)
सुबह की शुरुआत: सुबह उठते ही खाली पेट जीरा वाटर पीएं।
ब्रेकफास्ट: 2 अंडे + फ्रूट बाउल (अमरूद, नाशपाती)
मिड मॉर्निंग स्नैक: नारियल पानी और ग्रीन टी
लंच: मिक्स वेज सब्जी, दाल, कच्ची सलाद
इवनिंग स्नैक: मखाना, हर्बल टी
डिनर: स्टीम्ड वेजिटेबल, पनीर (100 ग्राम)
5) पांचवां दिन (फैट बर्न डे)
सुबह की शुरुआत: सुबह उठते ही गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं।
ब्रेकफास्ट: दो बेसन चीला
मिड मॉर्निंग स्नैक: ग्रीन टी और एक फल
लंच: लौकी या तुरई की सब्जी + स्प्राउट्स + आधा रोटी
इवनिंग स्नैक: ग्रीन टी, सेब के साथ पीनट बटर
डिनर: वेजिटेबल सूप या चिकन सूप
6) छठा दिन (प्रोटीन फोकस)
सुबह की शुरुआत: जीरा पानी
ब्रेकफास्ट: स्प्राउट्स चाट (बिना आलू)
मिड मॉर्निंग स्नैक: पपीता या अमरूद
लंच: एक मीडियम पनीर पराठा या पनीर भुर्जी के साथ रोटी
इवनिंग स्नैक: नींबू पानी + रोस्टेड चना
डिनर: सोया भुर्जी (100 ग्राम) + सलाद या चना सलाद या दाल सूप
7) सातवां दिन (फाइनल फ्लश डे)
सुबह की शुरुआत: गर्म पानी के साथ चुटकी भर हल्दी
ब्रेकफास्ट: फ्रूट बाउल + दो एग वाइट
मिड मॉर्निंग स्नैक: कोकोनट वाटर या ग्रीन टी
लंच: एक मीडियम पनीर पराठा या पनीर भुर्जी के साथ रोटी
इवनिंग स्नैक: नींबू पानी + रोस्टेड चना
डिनर: सोया भुर्जी (100 ग्राम) + सलाद या चना सलाद या दाल सूप

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




