अब बिना थके पूरा होगा 10,000 स्टेप्स का लक्ष्य, खरीदें 8 आरामदायक वॉकिंग शूज
रोजाना 10,000 स्टेप्स का लक्ष्य बना लिया है, मगर उसे पूरा करने में हवा टाइट हो जाती है, तो खरीदें वॉकिंग शूज के ये 8 बजट फ्रेंडली विकल्प!
प्रोडक्ट्स के सुझाव
फिटनेस का ध्यान आया तो रोजाना 10,000 स्टेप्स चलने का लक्ष्य बना लिया है, मगर कुछ दूर में ही इतने थक जाते हो कि फिर वापस घर आकर बिस्तर पर लेट जाते हो! ज्यादातर लोग इस बात से सहमत होंगे, मगर आपकी ये आदत आपको कभी फिट नहीं रहने देगी। फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 स्टेप्स चलना जरूरी है, इसके लिए स्टैमिना बूस्ट करने के साथ ही अच्छे फुटवियर की भी जरूरत होती है, जैसे कि एक अच्छा वाकिंग शूज। ये पैरों को बेहतर सपोर्ट देता है, जिससे आप बिना थके लंबी दूरी तय कर सकते हैं। आज हम लेकर आए हैं, ऐसे 8 जूते जो वॉकिंग के दौरान आपको बेहतर सपोर्ट देंगे।

वॉकिंग जूते लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान:
1. सही फिटिंग का चुनाव करें:
बिना थके लंबी दूरी तय करने के लिए आपके वॉकिंग जूते की फाइटिंग अच्छी होनी चाहिए। ढीले या टाइट जूते आपके पैरों को जल्दी थका सकते हैं।
2. गद्देदार सोल को प्राथमिकता दें
ऐसे जूते चुनें जिनमें अच्छी कुशनिंग हो, यानी कि जिसका सोल गद्देदार हो! आरामदायक इनसोल और मुलायम मिडसोल पैरों की थकान को कम कर सकते हैं। इस प्रकार लंबी दूरी तय करने के बाद भी पैरों को अधिक थकान का अनुभव नहीं होता।
3. आर्च सपोर्ट देखें
अलग-अलग लोगों के पैरों के आर्च अलग-अलग तरह के होते हैं, लो, न्यूट्रल या हाई। ऐसे जूते चुनें जो आपके पैरों को सही आर्च सपोर्ट दें। इस प्रकार वॉक करने या फिर शारीरिक गतिविधियों के दौरान ये पैरों को बेहतर सपोर्ट देते हैं, जिससे चोट लगने की संभावना बहुत हद तक कम हो जाती है।
4. अच्छी ग्रिप और स्टेबिलिटी देखें
अक्सर लोग बिना सोचे समझे जूता खरीद लेते हैं और जूते का सोल स्लिपरी होता है, जिससे गतिविधियों के दौरान चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। गीली या ऊबड़-खाबड़ सतहों पर फिसलने से बचने के लिए जूते का आउटसोल अच्छी पकड़ (ट्रैक्शन) देने वाला होना चाहिए। मज़बूत हील और सपोर्टिव सोल भी चलते समय संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
5. फ्लैक्सिबल और हवादार बनावट सहित मज़बूती पर ध्यान दें
हवादार यानी जालीदार ऊपरी हिस्से वाले जूते लंबी वॉक के दौरान आपके पैरों को ठंडा और सूखा रखने में मदद करते हैं। साथ ही जूते की क्वालिटी चेक करें, ताकि वो लंबा चल सके, आपको मालूम हो आप सही जगह पैसे लगा रहे हैं।
Athco का ये वॉकिंग शूज एक बजट फ्रेंडली विकल्प है। 87% के ऑफ पर केवल 799 में से घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। ये जूता कम दाम में अपने बेहतर कंफर्टेबल डिजाइन के लिए जाना जाता हैं। इस जूते की बनावट हल्की और हवादार है। इस तरह आप बेफिक्र होकर लंबी दूरी तय कर सकते हैं। वॉक करने के साथ ही इसे जिम और आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान भी पहना जा सकता है।
2. Campus Men Oxyfit (N) Walking Shoes
10000 कदम चलने का लक्ष्य पूरा करना है तो कैंपस के इस जूते को एक मौका जरूर दें। 27000 से अधिक लोगों का पसंदीदा ये जूता आप सभी को बेहद पसंद आएगा। खास कर ये आपके वॉकिंग अनुभव को अधिक आसान बना देगा। खासकर अगर आप रोजाना घंटों ट्रैवल करते हैं, तो इसका गद्देदार सोल पैरों को पूरी तरह रिलैक्स रहने में मदद करेगा। लंबी जर्नी तय करनी हो या लंबे समय तक ड्राइव करना हो, इस जूते से बेहतर और कुछ भी नहीं!
Boldfit का ये जूता हल्का आरामदायक विकल्प है। खासकर जो लोग रोजाना 10,000 कदम पूरा करने का लक्ष्य रखते हैं, उनके लिए ये एक प्रभावी विकल्प साबित होगा। खासकर इसका हल्का बनावट और हवादार कपड़ा पैरों को रिलैक्स रखता है, इस तरह वॉक करना आसान हो जाता है। वॉकिंग के अलावा लंबा ड्राइव करना हो या शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना हो, ये जूता पूरी तरह परफेक्ट रहेगा। साथ ही इस समय ये 64% के ऑफ पर, बेहद सस्ते में उपलब्ध है, मौके का लाभ जरूर उठाएं!
Asian का ये बजट फ्रेंडली जूता एवरीडे स्टाइलिंग के लिए एक अच्छा विकल्प है। ये जूता आपके डेली 10,000 कदम चलने के अनुभव को बेहद आसान बना देगा। इस वॉकिंग शूज को चाहे तो ऑफिस वियर के तौर पर पहन सकते हैं। ऑफिस के लंबे घंटों के दौरान ये पैरों पर आरामदायक महसूस होगा। वहीं अगर आप रोजाना घंटों ट्रैवल करते हैं, तो ये जूता आपके पास होना चाहिए। इसका बनावट बेहद हल्का और हवादार है, साथ ही इसके सोल भी गद्देदार हैं, इस प्रकार आपके पैर जल्दी नहीं थकते।
Liberty के इस वॉकिंग शूज को 3000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। अगर आपको भी कम बजट में आरामदायक जूते की तलाश है, तो ये विकल्प बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसका गद्देदार सोल पैरों पर आरामदायक महसूस होता है। लंबी जर्नी तय करनी हो या लंबे समय तक ड्राइव करना हो, इस जूते से बेहतर और कुछ भी नहीं! इस समय इस पर डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। ये मौका हाथ से न जाने दें।
6. Bata Men's Slip-on Walking Shoe
Bata के इस वॉकिंग शूज को रोजाना गतिविधियों के दौरान पहन सकते हैं। विशेष रूप से पैदल चलना हो या फिर ड्राइव करना हो, ये जूता एकदम बढ़िया साबित होगा। खासकर 10,000 कदम का लक्ष्य रखने वालों के वॉकिंग अनुभव को मजेदार बना देगा। इसका गद्देदार सोल पैरों को कंफर्टेबल रखता है और साथ ही साथ बैलेंस का भी पूरा ध्यान रखता है। इस प्रकार गतिविधियों के दौरान पैर जल्दी नहीं थकते।
7. Campus Men Oxyfit (N) Walking Shoes
Campus ब्रांड के इस जूते को 27000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। ये पैरों पर बेहद आरामदायक महसूस होंगे। खासकर अगर आप रोजाना वॉकिंग और जॉगिंग जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं, तो इस जूते से बेहतर और कुछ भी नहीं! इतना ही नहीं ऑफिस जाना हो या लंबा ड्राइव करना हो, इस जूते की हल्की और हवादार फैब्रिक पैरों में पसीना जमा नहीं होने देती और आपको पूरे दिन तरोताजगी का एहसास होता है।
Boldfit के कैजुअल जूते हमेशा से डिमांड में हैं। इस जूते को काफी लोगों ने पसंद किया है। इस वॉकिंग शूज का कंफर्ट और स्टाइल दोनों कमाल का है। वॉक करना हो या कैजुअल इवेंट अटेंड करनी हो, आप इसे किसी भी मौके पर कैरी कर सकते हैं। खासकर ये रोजाना 10,000 स्टेप्स का लक्ष्य पूरा करने में आपकी मदद करेगा। इसका सपोर्टिव सोल बैलेंस मेंटेन रखता है और चोट लगने की संभावना कम कर देता है।
1सही वॉकिंग जूते चुनने से आपकी चलने की सुविधाजनकता और सहनशक्ति बढ़ती है।
2कुशनिंग और आर्च सपोर्ट वॉकिंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं और चोट लगने का जोखिम कम करते हैं।
3बजट में रहकर आरामदायक और टिकाऊ जूते खरीदने के कई विकल्प उपलब्ध हैं।
Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।
लेखक के बारे में
Anjali Kumariअंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।
करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।
एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।
विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


