90 साल के दादाजी करते हैं पुशअप्स, न्यूरोसाइंटिस्ट ने बताया हेल्दी लाइफ का सीक्रेट
Fitness Lessons: अगर आप फिट रहने, रोजाना एक्सरसाइज करने को लेकर आलस करते हैं तो इस वीडियो को जरूर देख लें। जिसमे 90 साल के दादा जी पुशअप्स मार रहे हैं और इनकी फिटनेस को देखकर न्यूरोसाइंटिस्ट ने शेयर की है जरूरी है बात।

90 साल का बुजुर्ग इंसान पुशअप्स मारता है! ये सुनकर हैरान होना लाजिमी है। क्योंकि, आमतौर पर इतनी उम्र तक जिंदा रहना ही मुश्किल होता है और अगर कोई जिंदा है भी तो उसके लिए चलना-फिरना ही बड़ी बात हो जाती है। लेकिन इन दादा जी के बारे में जानकर हैरानी हो सकती है। दरअसल, अमेरिकन न्यूरोसाइंटिस्ट और पॉडकास्टर ने चैनल पर अपने वीडियो शेयर किया है। जिसमे एक 90 साल के दादा जी ना केवल पूरी तरह से फिट हैं बल्कि पुशअप्स मारते दिख रहे हैं। इस एज में उनकी फिटनेस, एक्टिव बॉडी और ब्रेन को देखकर हर कोई हैरान है। न्यूरोसाइंटिस्ट ने दादा जी की फिटनेस और हेल्थ के लिए इन चीजों को जिम्मेदार बताया है।
हैप्पी फैमिली
सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग पुशअप्स कर रहे हैं और उनके आसपास फैमिली मेंबर खड़े हैं। जिनमे यंग एज के ग्रैंड चिल्ड्रेन भी शामिल है। फिट रहने के लिए खुश होना भी जरूरी है और आसपास का माहौल इसमे मेन रोल निभाता है। फिजिकल हेल्थ के साथ फुल, हैप्पी, हेल्दी लाइफ जीना जरूरी होता है।
हर दिन एक्टिव रहना जरूरी है
अगर आपको फिट रहना है तो लंबे समय तक जीना है तो जरूरी है कि आप हर दिन एक्टिव रहें और फिजिकल वर्क करें। हर दिन किया गया फिजिकल वर्क ही लंबे टाइम तक फिट रहने में मदद करता है।
एक्सरसाइज करते वक्त एंज्वॉय करना जरूरी है
न्यूरोसाइंटिस्ट ने बताया कि उसने वीडियो में सबसे खास चीज नोटिस की कि ग्रैडपा पुशअप्स करते वक्त हंस रहे हैं और उसे एंज्वॉय कर रहे हैं। हेल्दी रहने के लिए सही माइंडसेट का होना भी जरूरी है। अगर आप हार्ड वर्क को भी फन समझकर करते हैं तो लाइफ आसान हो जाती है।
तो, नेक्स्ट टाइम जब आप फिजिकल एक्सरसाइज ना करने को लेकर बहाने बना रहे हों तो जरूर सोचें कि कैसे 90 साल का इंसान 20 पुशअप्स मार रहा है। हेल्दी रहने के लिए हैप्पी रहना, लाइफ को एंज्वॉय करना और फैमिली के साथ टाइम बिताना भी जरूरी होता है।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




