56 की उम्र में फिट हैं मनीषा कोइराला, रोज करती हैं मोबिलिटी और स्ट्रेचिंग, जानें फिटनेस रूटीन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 56 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह फिट और हेल्दी हैं। कैंसर को मात दे चुकी एक्ट्रेस अब फिटनेस के लिए रोजाना कई चीजें करती हैं। चलिए उनके फिटनेस रूटीन के बारे में आपको बताते हैं।

Manisha koirala fitness routine at the age of 56
56 की उम्र में फिट रहने के लिए मनीषा कोइराला करती हैं ये काम

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 56 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी वह फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को सीधी टक्कर दे सकती हैं। कैंसर को मात दे चुकी मनीषा खुद को फिट रखने के लिए हर दिन एक्सरसाइज और सही डाइट चुनती हैं। उनका मानना है कि अगर आपको लंबे समय तक जीना है, तो फिटनेस के लिए खुद को प्रेरित करना होगा। इस उम्र में अक्सर लोग थकान, कमजोरी महसूस करने लगते हैं लेकिन मनीषा लगातार एक्टिव रहती हैं। चलिए आपको उनके फिटनेस रूटीन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

फिटनेस के लिए करती हैं मोबिलिटी और स्ट्रेचिंग

मनीषा कोइराला शरीर में लचीलापन बनाए रखने और जोड़ों की अच्छी सेहत के लिए मोबिलिटी और स्ट्रेचिंग रोजाना करती हैं। मोबिलिटी एक्सरसाइज जोड़ों की मूवमेंट और उनकी रेंज बेहतर करने में मदद करती हैं। इससे शरीर को आसानी से मोड़ने, झुकने और घूमने में मदद मिलती है। तो वही स्ट्रेचिंग मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ाने और जकड़न कम करने में मदद करती है। मनीषा मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं।

योगा और ध्यान भी करती हैं

मनीषा मन को सुकून और खुश रखने के लिए हर दिन करीब 40 मिनट तक योगा करती हैं। योगा के साथ वह मेडिटेशन भी करती हैं, जिससे फोकस बनाने में हेल्प मिलती है। योग करने से शरीर में लचीलापन आता है और मजबूती भी।

वॉक और साइकिलिंग करना है पसंद

मनीषा कोइराला को बाहर की खुली हवा में भी वॉक करना या फिर साइकिल चलाना काफी पसंद है। जब भी समय मिलता है वह वॉकिंग या साइकिलिंग के लिए बाहर निकल जाती हैं। इन दोनों चीजों से शरीर एक्टिव बना रहता है और फिट भी।

वेजिटेरियन फूड खाती हैं मनीषा

मनीषा कोइराला शाकाहारी खाना खाती हैं और उसमें वह प्रोटीन, फाइबर युक्त बैलेंस डाइट लेती हैं। उनका मानना है कि हर उम्र के साथ आपका शरीर बदलता है, तो किसी भी कठिन डाइट को फॉलो करने के बजाय सिंपल खाना खाओ लेकिन अच्छा खाओ। वह सुबह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करती हैं और नाश्ते में फल, स्प्राउट्स खाती हैं। इसके बाद दिन में घर का बना सादा खाना और स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स लेती हैं। डिनर मनीषा थोड़ा जल्दी करती हैं और यह काफी हल्का होता है। दिनभर में वह खूब सारा पानी पीती हैं और साथ ही सब्जियों का जूस भी पीती हैं।

ये 2 चीजों से बनाई दूरी

मनीषा डेयरी प्रोडक्ट्स कम लेती हैं, जिसमें खासतौर पर दूध और वह ग्लूटेन फ्री चीजें खाती हैं। उनका कहना है कि हमारे शरीर में एल्कलाइन की ज्यादा जरूरत होती है और इस वजह से उन्होंने घर पर एल्कलाइन वॉटर की मशीन भी रखी है। वह इसी का पानी पीती हैं।

6-7 घंटे की नींद

मनीषा ने कहा कि वह करीब 6-7 घंटे की नींद लेती हैं, इससे उनका दिमाग सही काम करता है और शरीर भी एक्टिव रहता है। वह अब हेल्दी रहने में विश्वास करनी लगी हैं। उनका कहना है कि काम और जिम्मेदारियों को आप बाद में निभा सकते हैं लेकिन सबसे जरूरी स्वास्थ्य हैं। अगर आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो बाकि चीजें कैसे करेंगे।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस56 की उम्र में फिट रहने के लिए मनीषा कोइराला करती हैं ये काम, जानें फिटनेस टिप्स