Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसkidney doctor who lost 40 kg share 1 method that effectively help to weight loss
सिर्फ 1 तरीके से घटा लिया 40 किलो वजन, किडनी डॉक्टर ने शेयर की वेट लॉस जर्नी

सिर्फ 1 तरीके से घटा लिया 40 किलो वजन, किडनी डॉक्टर ने शेयर की वेट लॉस जर्नी

संक्षेप:

Doctor Share 1 Method For Weight Loss: नेफ्रोलॉजिस्ट ने 2 साल में 40 किलो वजन घटाने के साथ अपनी वेट लॉस जर्नी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमे उन्होंने एक इफेक्टिव मेथड वजन घटाने के लिए बताया है। 

Dec 05, 2025 07:56 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेट लॉस करना लाखों लोगों के लिए किसी स्ट्रगल से कम नहीं। कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करता है तो कोई बहुत ज्यादा वर्कआउट करता है। कुछ तो फटाफट वजन घटाने के चक्कर में डायटिंग करते हैं। फिर भी वजन वहीं का वहीं रहता है। लेकिन मोटापे के शिकार नेफ्रालॉजिस्ट यानी किडनी के डॉक्टर ने 40 किलो वजन घटाकर खुद को फिट और हेल्दी बनाया। अपनी वेट लॉस जर्नी को डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया है और एक तरीका बताया जिससे उन्हें इतना वजन घटाने में मदद मिली। साथ ही कुछ प्रैक्टिकल टिप्स भी शेयर किए जिससे सेफ तरीके से वजन घटाने में लोगों को मदद मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वेट लॉस का सबसे सरल तरीका

डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अपना 40 किलो वजन घटाया और वेट लॉस का सबसे आसान तरीका कैलोरी डिफिसिट है। कैलोरी में कमी करके ही वजन घटाने में मदद मिलती है। अपने पेशेंट को वेट लॉस का बेसिक रूल समझाते हुए बताया कि बॉडी में मसल्स प्रिजर्व करने और फैट लॉस करने के लिए प्रोटीन की मात्रा ज्यादा खाएं, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करें और जिम जाएं। ये चीजें मसल्स को बनाकर रखेंगी और फैट को गलाएंगी। लेकिन इसके साथ ही बेसिक प्रिसिंपल है कि आप हर चीज को कैलकुलेट करें और अपनी कैलोरी को काउंट करें। खाने से कंज्यूम होने वाली कैलोरी और रोजाना बर्न करने वाली कैलोरी को पूरा कैलकुलेट करें। जिससे वेट लॉस करना आसान होगा।

वेट लॉस को अपनी आदत में कैसे शामिल करें

डॉक्टर सबरवाल ने बताया कि वेट लॉस के स्टार्टिंग में आपको काफी मुश्किल हो सकती है। पहला हफ्ता काफी कठिन लगता है, वहीं दूसरे हफ्ते में आसान और तीसरे हफ्ते से आदत बन जाती है। वेट लॉस के चैलेंज में दो चीजें जरूरी है, पहला आपकी इच्छा शक्ति और दूसरी कंसिस्टेंसी यानी निरंतरता। जब आप लगातार अपनी इच्छा शक्ति से वेट लॉस करेंगे तो सक्सेज जरूर होंगे।

वेट लॉस के सिंपल रूल के साथ डॉक्टर सबरवाल ने बताया कि हेल्दी तरीके से वेट लॉस करने के लिए केवल डाइट फॉलो करना ही जरूरी नही है। बल्कि कैलोरी काउंट को समझना,कंस्सिटेंट रहना और अपने रूटीन पर टिके रहना जरूरी है। जिससे हेल्दी तरीके से हमेशा के लिए वेट लॉस हो।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।