
कीर्ति सुरेश ने कॉर्डियो से घटा लिया था 9 किलो वजन, 33 की उम्र में क्या है डाइट प्लान
Keerthy Suresh Weight Loss Journey: कीर्ति सुरेश स्टनिंग लुक से फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। वहीं 33 की उम्र में परफेक्ट फिगर अट्रैक्ट करती है तो जान लें कि कभी तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कीर्ति ने केवल कॉर्डियो किया था और साथ में इस डाइट प्लान को फॉलो किया।
कीर्ति सुरेश अपनी एक्टिंग के साथ ही शानदार फिगर की वजह से भी फैंस की चहेती बनी रहती हैं। अवॉर्ड शोज हो या फिर इवेंट में स्टनिंग फिट बॉडी की वजह से हर लुक में ब्यूटीफुल दिखती है। लेकिन एक समय था जब वो तेजी से वेट गेन कर रही थीं। उस वक्त कीर्ति ने केवल कॉर्डियो एक्सरसाइज से करीब 9 किलो तक वजन घटा लिया था। 33 की उम्र में भी वो 23 की दिखती हैं। एक इंटरव्यू में कीर्ति ने बताया था कि कैसे केवल कॉर्डियो की मदद से ही उन्होंने 8-9 किलो तक वेट लॉस कर लिया था।

कीर्ति ने बताया परफेक्ट फिजिक का राज
कीर्ति ने बताया कि वो नेचुरली पतली थी। लेकिन एक्टिंग से पहले वो किसी भी तरह की रेगुलर एक्सरसाइज में इनवॉल्व नहीं थी। हेल्दी रहने के लिए उनका पहला अटेम्प्ट कॉर्डियो था। जिसकी वजह से उन्होंने तेजी से मसल्स लॉस किया था।
तेजी से घटाया वजन
स्कूल के दिनों में कीर्ति टेनिस खेला करती थीं और एक्टिंग शुरू करने के बाद वो केवल वर्क, ईट और स्लीप पर फोकस करने लगीं। कीर्ति ने बताया कि पहली चीज जो उन्होंने की वो थी कॉर्डियो। जिसकी वजह से उन्होंने बहुत सारा मसल्स लॉस किया और वो काफी पतली हो गई थीं।
नहीं फॉलो की थी क्रैश डाइट
इसके साथ ही कीर्ति ने बताया था कि उन्होंने किसी भी तरह की क्रैश डाइट फॉलो नहीं की थी। हाई प्रोटीन, लो कार्ब्स के साथ कॉर्डियो एक्सरसाइज से वजन घटाया। कीर्ति अभी भी इसी डाइट को फॉलो करती हैं। लेकिन ढेर सारा कॉर्डियो करने की बजाय वो ज्यादा फैट खाने से बचती हैं।
कॉर्डियो के फायदे
कॉर्डियो एक्सरसाइज शब्द कार्डिया से आया है। जिसका अर्थ है ह्रदय। तो ऐसी एक्सरसाइज जो हार्टबीट को बढ़ा रही है वो कॉर्डियो है। कॉर्डियो एक्सरसाइज करने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। और साथ ही ये ब्लड से फैट की मात्रा को घटाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे शरीर में फैट की मात्रा कम होने लगती है और इंसान स्लिम हो जाता है।
कौन सी एक्सरसाइज कॉर्डियो होती है
साइकिलिंग
जॉगिंग या रनिंग
बोटिंग
स्विमिंग
वॉकिंग
स्किपिंग
और भी जो एक्सरसाइज करते वक्त आपका दिल तेजी से पंप होता है। वो सब कॉर्डियो एक्सरसाइज की कैटेगरी में शामिल हो जाती है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




