बगैर जिम कपिल शर्मा ने कैसे घटा लिया 63 दिन में 11 किलो वजन, फिटनेस कोच से समझें 21-21-21 का रूल

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

21-21-21 Rule For Weight Loss: कपिल शर्मा के फिटनेस कोच योगेश ने बताया था कि कैसे बगैर जिम और क्रैश डाइट के कपिल शर्मा ने 63 दिनों में 11 किलो के करीब वजन घटा लिया था। क्या है 21-21-21 का रूल, समझें…

बगैर जिम कपिल शर्मा ने कैसे घटा लिया 63 दिन में 11 किलो वजन, फिटनेस कोच से समझें 21-21-21 का रूल

कपिल शर्मा के सेंस ऑफ ह्यूमर के तो काफी फैंस है। लेकिन अब लोग उनकी फिटनेस के भी फैन हो गए हैं। 2 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे कपिल पूरे 45 साल के हो गए। और लास्ट ईयर उनकी फिटनेस में दिख रहा चेंज फैंस को मोटिवेट करता है। 63 दिन में 11 किलो वजन घटाने वाले कपिल शर्मा के ट्रेनर योगेश भटेजा ने कॉमेडियन के पूरे वेट लॉस की जर्नी को डिटेल में शेयर किया है। जिसे जानने के बाद आपको भी वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

कपिल शर्मा के फिटनेस कोच ने शेयर की वेट लॉस जर्नी

कपिल शर्मा के फिटनेस कोच योगेश भाटेजा वैसे तो कई सेलिब्रेटीज के कोच रह चुके हैं। इस लिस्ट में फराह खान और सोनू सूद भी शामिल है। योगेश ने यूट्यूब वीडियो में बताया था कि अक्सर लोग तभी फिटनेस पर ध्यान देते हैं जब उनकी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव होते हैं।

सही खानपान पर ध्यान देना जरूरी है

इंडियन घरों में अक्सर ब्रेकफास्ट में लोग ब्रेड, बटर, चाय, समोसा, ढोकला या पराठा खाते हैं। बाहर जाकर जो कुछ भी आसानी से मिल जाए उसे बगैर सोचे-समझे खा लेते हैं। फिटनेस कोच कहते हैं कि फिटनेस की शुरुआत तभी हो सकती जब लोग अपने खाने और लाइफस्टाइल के बारे में जागरुक होना शुरू करें। अपने फूड, वाटर इनटेक, ब्रीदिंग पैटर्न और डेली रूटीन में बदलाव करने के बाद ही धीरे-धीरे फिटनेस ट्रांसफार्मेशन होता है।

कपिल शर्मा ने 21-21-21 रूल से किया फिटनेस ट्रांसफार्मेशन

कपिल शर्मा की फिटनेस जर्नी शेयर करते हुए योगेश ने बताया कि इंटेंस वर्कआउट करने की बजाय उन्होंने स्लो शुरुआत की। और इस 21-21-21 रूल को फॉलो किया।

पहले 21 डेज: मूवमेंट

फिट रहने के इस शुरुआती स्टेज में सबसे पहले बॉडी मूवमेंट और स्ट्रेचिंग पर फोकस किया। योगेश के मुताबिक बिना हैवी एक्सरसाइज के पहले सारे मसल्स को धीरे-धीरे एक्टीवेट किया। उन्होंने बताया कि जैसे पहले स्कूल में पीटी कराई जाती थी। बस वहीं एक्सरसाइज पहले 21 दिन करें। इसके साथ किसी भी तरह के एक्स्ट्रा डाइट कंट्रोल की जरूरत नहीं होती।

अगले 21 डेज: डाइट चेंज

21 दिन तक लगातार स्ट्रेचिंग वाली लाइट एक्सरसाइज करने के बाद अगले 21 दिन धीरे-धीरे ईटिंग हैबिट चेंज करें, हालांकि बहुत ज्यादा डाइटिंग की जरूरत नही है। अपने डाइट को थोड़ा चेंज करें। जरूरी नहीं कि कार्ब्स और कैलोरी कम करें बस थोड़ा बदलाव जरूरी है।

फाइनल 21 डेज: बुरी आदतों पर कंट्रोल करें

फिटनेस कोच शेयर करते हैं कि अगले और फाइनल 21 दिन में अपनी उन आदतों पर कंट्रोल करने की जरूरत होती है जिस पर आप बुरी तरह से टिके हैं। जैसे स्मोकिंग, एल्कोहल, कैफीन इनटेक। धीरे-धीरे इन आदतों में बिना प्रेशर डाले बदलाव लाना है। इसके बाद जिम में प्रैक्टिस शुरू करनी है। इस रूल को फॉलो करने के 42 डेज बाद ही चेंज नजर आने लगता है और आप मोटिवेट होते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।