वजन घटाने के लिए सेफ है वाटर फास्टिंग? क्या वाकई इससे हेल्थ को हो सकता है खतरा और साइड इफेक्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वजन घटाने के लिए आजकल लोग नए-नए तरीकों को फॉलो कर रहे हैं। इन नए तरीकों में से एक तरीका वाटर फास्टिंग है। अगर आप भी इस तरीके से वजन कम कर रहे हैं तो जानिए क्या वाकई ये सेफ है और क्या इससे कोई खतरा या साइड इफेक्ट भी है।

Risks and Side Effects of Water Fasting

लगातार बढ़ते वजन से परेशान लोग अक्सर वजन घटाने के अलग-अलग तरीकों को खोजते हैं। वजन घटाने के लिए जिस तरीके को सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है वह है अच्छी लाइफस्टाइल। जी हां, एक्सपर्ट मानते हैं कि संतुलित डायट और एक्टिव लाइफस्टाइल से वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, आजकल वजन कम करने के कई दूसरे तरीके भी हैं जिन्हें फटाफट वजन कम करने के लिए असरदार माना जाता है। इन तरीकों में से एक है वाटर फास्टिंग। बहुत से सेलेब्रिटीज इस तरीके से वजन कम कर चुके हैं। एक्टर कुणाल खेमू भी इस तरीके को अपनाकर 9 किलो वजन कम कर चुके हैं। लेकिन क्या ये तरीका वाकई वजन घटाने के लिए सेफ है? क्या इससे हेल्थ को हो खतरा और साइड इफेक्ट हो सकता है? इस आर्टिकल में जानिए।

क्या है वाटर फास्टिंग

सबसे पहले ये समझना होगा कि वाटर फास्टिंग क्या होता है। वाटर फास्टिंग इंटरमिटेंट फास्टिंग, टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग या फिर मॉडिफाइड फास्टिंग से बिल्कुल अलग है। इसमें सिर्फ पानी पीना होता है और बाकी सभी तरह के खाने से परहेज करना होता है। इसमें आप कोई ठोस या लिक्विड कैलोरी वाला खाना नहीं खा सकते हैं।

क्या वजन घटाने के लिए ये तरीका सेफ है?

नहीं, वजन घटाने के लिए वाटर फास्टिंग अधिकांश लोगों के लिए सेफ तरीका नहीं माना जाता। इसमें केवल पानी पिया जाता है और कोई कैलोरी नहीं ली जाती। इससे शुरुआती दिनों में वजन कम हो सकता है, लेकिन ऐसा पानी और शरीर में जमा ग्लाइकोजन के कम होने के कारण होता है। खाना शुरू करने पर यह वजन अक्सर वापस बढ़ सकता है।

वाटर फास्टिंग से के रिस्क

  • चक्कर आना
  • थकान
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
  • मांसपेशियों का नुकसान
  • ध्यान लगाने में कठिनाई
  • सिरदर्द
  • लो ब्लड प्रेशर
  • डिहाइड्रेशन

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए वाटर फास्टिंग?

आपको ये समझना होगा कि वाटर फास्टिंग हर किसी के लिए सेफ नहीं है। इसे करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जानिए किन लोगों को इस फास्टिंग से बचना चाहिए-

  • डायबिटीज के मरीज जो इंसुलिन या ग्लूकोज कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं
  • प्रेगनेंट या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं
  • कमजोर बुज़ुर्ग
  • ईटिंग डिसऑर्डर वाले लोग
  • क्रोनिक किडनी की बीमारी वाले
  • कम ब्लड प्रेशर वाले
  • दवा ले रहे लोग

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।