रमजान के पाक महीने में कम कर सकते हैं 5-6 किलो वजन, हेल्थ एक्सपर्ट के बताए ड्रिंक-फूड्स इफ्तार में करें शामिल

Feb 20, 2026 09:40 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

रजमान का पाक महीना शुरू हो चुका है, जिसमें लोग 1 महीने तक रोजा रखेंगे। रोजा के दौरान सिर्फ सुबह-शाम खा सकते हैं बाकि समय पानी भी नहीं पी सकते हैं। ऐसे में आप अगर वेट लॉस करना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को सेहरी में जरूर शामिल करें।

रमजान के पाक महीने में कम कर सकते हैं 5-6 किलो वजन, हेल्थ एक्सपर्ट के बताए ड्रिंक-फूड्स इफ्तार में करें शामिल

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग 1 महीने तक रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान सिर्फ सुबह के समय और इसके बाद शाम को खा सकते हैं। इसके अलावा पूरा दिन न कुछ खा सकते हैं और न ही पानी पी सकते हैं। यहां तक कि अपना थूक निगलना भी मना है। ऐसे में ज्यादातर लोगों का साधारण तौर पर थोड़ा वजन कम हो जाता है लेकिन अगर आप इफ्तार में डायट को वेट लॉस करने के हिसाब से प्लान करते हैं, तो सिर्फ 1 महीने में आसानी से 5 से 6 किलो वजन कम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अमीना हसन का कहना है कि इफ्तार में लोग सबकुछ खा लेते हैं, जिसमें से कुछ चीजें फैट बढ़ाती हैं। अगर आप हेल्दी ड्रिंक्स और फूड्स को शामिल करते हैं, तो वजन आसानी से कम कर सकते हैं। चलिए बताते हैं इफ्तार में क्या शामिल करना चाहिए।

वजन कम कैसे करें?

वजन कम करने के लिए लोग आजकल घंटों तक जिम में पसीना बहाते हैं और डायटिंग का सहारा लेते हैं। इसके बाद कुछ महीनों में 8-10 किलो वजन कम हो पाता है। अगर आप रोजा कर रहे हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो ये सबसे अच्छा मौका है। इबादत के साथ सेहत पर भी ध्यान दे सकते हैं। बस आपको सेहरी में हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को शामिल करना है।

डिटॉक्स ड्रिंक- शुगरी ड्रिंक्स की जगह आप हेल्दी ड्रिंक बनाकर सेहरी के दौरान पिएं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए क्या-क्या सामान चाहिए, यहां से नोट करें-

1 छोटा- खीरा (पतले स्लाइस)

1- नींबू (स्लाइस)

1- गाजर (स्लाइस)

2 चम्मच- चिया सीड्स

1 इंच- अदरक

1 गिलास- ठंडा पानी

कैसे बनाएं- एक गिलास या बोतल में पानी डालें। इसमें खीरा, नींबू, सीड्स, गाजर और चुकंदर डालकर 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रखें। इससे फ्लेवर अच्छा आएगा और सभी चीजें भीग जाएंगी। इसके बाद इस ड्रिंक में काला नमक डालकर सेहरी की शुरुआत करते समय या फिर आखिर में इसे धीरे-धीरे पिएं।

क्या फायदे मिलेंगे- इस ड्रिंक को पीने से शरीर हाइड्रेट रहेगा, मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, वजन कम होगा, इंसुलिन रेसिस्टेंस कंट्रोल होगा, कब्ज कम होगा, पाचन बेहतर होगा। इस ड्रिंक में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलेंगे, जो सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। डायबिटीज, फैटी लिवर, हाई बीपी, पीसीओएस, कोलेस्ट्रॉल पेशेंट्स भी इस ड्रिंक को पी सकते हैं, ये नुकसान नहीं करेगा।

फूड्स कौन से खाएं- अंडा, गेहूं, जौ की रोटी, ओट्स, बादाम, नारियल पानी, खजूर, ब्राउन राइस, ग्रिल्ड चिकन-मटन, दही, बिना चीनी वाली चाय और भुना हुआ मखाना जैसी चीजों को आप इफ्तार में शामिल करें। ये सभी चीजें फायबर युक्त होती हैं, जो वजन कम करने के साथ आपका पेट भी भरेंगी।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।