दौड़ने से हांफने लगे तो तेजी से सांस लेना है गलत, स्पोर्ट्स ट्रेनर ने बताया फास्ट रिकवरी का फार्मूला
How to overcome breathlessness fast: ज्यादा तेजी से दौड़ने या ज्यादा एक्सरसाइज करने से कई बार सांस उखड़ने लगती है और हम हांफने लगते हैं। ऐसे में बॉडी को ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जल्दी-जल्दी सांस लेना गलत है। स्पोर्ट्स ट्रेनर ने बताया किस तरह से सांस लेने से होगी फास्ट रिकवरी।

स्पोर्ट्स मैन को ट्रेनिंग के दौरान सिखाया जाता है कि जब वो थक जाएं और हांफने लगे और सांस उखड़ रही हो तो किस तरह से उसे कंट्रोल करना है जिससे कि सांस लेने की दिक्कत जल्दी से दूर हो सके। लेकिन आम लोगों को ये फार्मूला नहीं पता होता। दरअसल, जब आप किसी फिजिकल वर्क के बाद तेजी से हांफने लगें और सांस तेज-तेज चलने लगे तो उस वक्त सांस लेने का काम करना गलत होता है। स्पोर्ट्स ट्रेनर ने बताया कि शरीर को किस पोजीशन में रखने और किस तरह से सांस लेने आप तेजी से ब्रीदलेसनेस की स्टेज से रिकवर कर सकते हैं।
शरीर को 90 डिग्री पर झुकाएं
स्पोर्ट्स ट्रेनर ने बताया कि जब आप दौड़ने से थक जाएं और हांफने लगे और सांस लेना मुश्किल हो जाए तो फौरन शरीर को कमर से मोड़ते हुए 90 डिग्री बना लें और दोनों हाथों को घुटनों पर टिकाकर खड़े हो जाएं। अक्सर आपने क्रिकेटर्स को इस पोजीशन में खड़े होते देखा होगा। ये तरीका ब्रीदलेसनेस से रिकवरी का फार्मूला होता है। जब आप झुकते हैं तो रिबकेज, पेल्विस और हिप्स सारे एक लाइन में हो जाते हैं और आपके लंग्स को सांस लेने के लिए ज्यादा स्पेस मिल जाता है। क्योंकि इस पोजीशन में रिब केज में लंग्स को फैलने के लिए ज्यादा जगह मिल जाती है। जिससे तेजी से सांस लेने में आसानी होती है।
सांस छोड़ना है जरूरी
जब आप फिजिकल वर्क करने से या दौड़ने से थक गए हैं और हांफ रहे हैं। सांस तेजी से चलती है तो बॉडी में कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा हो जाती है। ऐसे में शरीर को पहले तो 90 डिग्री वाली पोजीशन में आने के बाद तेजी से सांस लेना गलत है। आपको सबसे पहले तीन से चार बार तेजी से सांस छोड़ना है। जिससे सारी co2 बाहर निकल जाए। गहरी लंबी सांस लेने से पहले तीन से चार बार बाहर की तरफ सांस छोड़ें और फिर गहरी सांस लें। इतनी देर में आपकी सांस काफी नॉर्मल हो जाएगी और फिर आप इनहेल-एक्सहेल करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


