कपड़े डिसाइड करते हैं कि रात में कैसी होगी नींद, जानें कैसे चुनें सही नाइट वियर

Mar 11, 2026 12:13 am ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

बहुत से लोगों की नींद रात में कई बार टूटती है और फिर अगली सुबह जब नींद पूरी नहीं होती तो वह बहुत ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं। नींद बार बार खुलना कपड़ों के कारण हो सकता है। जी हां, यहां जानिए कपड़े कैसे डिसाइड करते हैं कि रात में कैसी होगी नींद।

कपड़े डिसाइड करते हैं कि रात में कैसी होगी नींद, जानें कैसे चुनें सही नाइट वियर

दिनभर की थकान के बाद रात की नींद बहुत जरूरी होत है। बॉडी को रिलैक्स करवाने के अलावा रात की नींद एक ऐसा समय है जो लेकिन शरीर की सर्विसिंग और रिपेयरिंग के लिए होता है। इसलिए हमारे शरीर और दिमाग को नींद की बहुत जरूरत होती है ताकि वह अगले दिन के लिए खुद को तैयार कर सके। बॉडी को रिचार्ज करने के लिए रात की अच्छी नींद जरूरी है। बहुत से लोग रात में बार-बार नींद खुलने से परेशान हो जाते हैं। रात में कई बार नींद खुलने के पीछे शारीरिक, मानसिक और लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी के अलावा रात में आप क्या पहन कर सो रहे हैं इसका भी असर नींद पर होता है। जी हां, यहां जानते हैं कपड़े कैसे डिसाइड करते हैं कि रात में नींद कैसी होगी।

कपड़े कैसे डिसाइड करते हैं रात की नींद

नाइटवियर के कपड़े और डिजाइन का असर नींद की क्वालिटी पर काफी हद तक होता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कॉटन और साटन के कपड़े रात में कम्फर्ट लेवल को बढ़ाते हैं और बेहतर नींद को बढ़ावा देते हैं। इस तरह के कपड़े शरीर के तापमान को बैलेंस में रखते हैं, जिससे नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। सूती और लिनन जैसे कपड़े सांस लेने योग्य होते हैं और हवा के फ्लो की वजह से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। वहीं साटन सॉफ्ट और ठंडी सतह वाले होते हैं जो गर्म हवा में फायदेमंद साबित हो सकते है।

कम्फर्ट और स्किन फ्रेंडली

स्लीपवियर आरामदायक होने चाहिए। रात के समय खुरदुरे या जलन पैदा करने वाले कपड़े अनकफर्टेबल और त्वचा पर खुजली करके नींद में बाधा डाल सकते हैं। साटन और सूती जैसे हाई क्वालिटी गुणवत्ता वाले कपड़ों से बने नाइटवियर स्किन पर सॉफ्ट होते हैं, जलन के चांस को कम करते हैं और अच्छी नींद को बढ़ावा देते हैं।

कैसे नाइटवियर को चुनें

रात के समय चाहें नाइट सूट सेट हो, महिलाओं के लिए नाइटी हो, या सिंपल पजामा-टीशर्ट हों बस सही कपड़े को चुनें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।