50 की उम्र में 20 किलोमीटर दौड़ते हैं ये कपल, बताया कैसे करें शुरुआत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

50 की उम्र के बाद वॉक करना ही बहुत मुश्किल हो जाता है, ऐसे में लोग दौड़ लगाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन एक कपल ने ऐसा कर दिखाया है और आज वह 20 किलोमीटर भी आसानी से दौड़ लेते हैं। जानिए उन्होंने कैसे शुरुआत की।

A couple who runs 20 kilometers at the age of 50 shares how to get started.
50 की उम्र में 20 किलोमीटर दौड़ने वाले कपल ने बताया कैसे करें शुरुआत

उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर में फुर्ती कम हो जाती है। थोड़ा चलने पर थकान होने लगती है और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। ऐसे में हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए बड़े-बुजुर्ग जवानी में ही चलने फिरने और दौड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटनेस जर्नी शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती। आप जब चाहें तभी से खुद को फिट रखना शुरू कर सकते हैं। इंस्टाग्राम पर एक 50 साल की उम्र वाले कपल ने ऐसा कर दिखाया है। जब उन्होंने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की थी तब वह 200 मीटर भी नहीं दौड़ पाते थे, लेकिन अब वह 40 किलोमीटर की दौड़ भी आसानी से पूरी कर लेते हैं। जानिए कैसे उन्होंने शुरुआत की और आप अपनी फिटनेस जर्नी शुरु करने के लिए क्या करें।

कपल ने बताया कैसे की शुरुआत

कपल ने वीडियो में बताया की आज वह 20 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं लेकिन शुरू में वह एक किलोमीटर भी नहीं दौड़ पाते थे। उन्होंने शेयर किया की पहले दिन उन्होंने सिर्फ 200 मीटर की दौड़ की थी और इसी में उनकी सांस फूलने लगी थी। इस दौड़ से रुककर वह हांफने लगे और उन्हें शर्म आने लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कपल ने बताया जब आसापास में लोग दौड़ लगा रहे थे तब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। लेकिन उन्होंने एक बाक एक्सेप्ट की कि उन्हें किसी और के साथ रेस नहीं लगानी बल्कि खुद को बेहतर बनाना है। जिसके लिए उन्होंने कुछ टिप्स अपनाई।

कैसे की शुरुआत

-उन्होंने पहले हफ्ते सिर्फ वॉक की।

-दूसरे हफ्ते से वह एक मिनट के लिए जॉगिंग करते और तीन मिनट के लिए वॉक करते।

-उन्होंने धीरे-धीरे शुरुआत की और पहले आधा किलोमीटर वॉक की फिर एक किलोमीटर और ऐसे ही किलोमीटर बढ़ते रहे।

आप कैसे कर सकते हैं रनिंग शुरुआत

पहली बार वॉक पर जाने मात्र से ही आपके घुटने दर्द करना शुरु हो सकते हैं। लेकिन आपको हार नहीं माननी है। रनिंग की शुरुआत के लिए कपल का 4 हफ्ते का प्लान काम आ सकता है। इसके लिए पहले हफ्ते सिर्फ वॉक करें। शुरुआत में सिर्फ 30 मिनट की वॉक काफी है। इस हफ्ते में दौड़ बिल्कुल भी दौड़ नहीं लगानी है। बस शरीर को सड़क की आदत दिलानी है।

दूसरे हफ्ते से आपको एक मिनट की स्लो जॉगिंग करनी और तीन मिनट की वॉक करनी है। इसे 20 मिनट के लिए रिपीट करना है।

तीसरे हफ्ते में बैसेंस बनाना शुरू करेंगे। इसके लिए दो मिनट की जॉगिंग और दो मिनट की वॉक करनी है। अगर सांस फूलती है तो आप वॉक का टाइम बढ़ा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको अपने शरीर की सुननी है।

चौधे हफ्ते में 50-50 रूल को अपनाएं। इसके लिए 50 कदम की जॉगिंग करें और 50 कदम वॉक करें। इससे धीरे-धीरे स्टेमिना बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस50 की उम्र में 20 किलोमीटर दौड़ते हैं ये कपल, बताया कैसे करें शुरुआत