बस 2 रोटी में मिल जाएगा 40 ग्राम प्रोटीन! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया सिंपल सा हैक
Protein Roti: अनंत अग्रवाल बताते हैं कि अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो एक प्रोटीन आटा बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर इस आटे की आप दो रोटी खाते हैं, तो लगभग 40 ग्राम प्रोटीन आपको मिल जाता है, जो प्रोटीन शेक से डबल है।

हमारी इंडियन डाइट में एक चीज जो सबसे ज्यादा मिसिंग है, वो है प्रोटीन। ज्यादातर इंडियन डेली बेसिस पर रोटी, चावल, सब्जी या दाल खाते हैं, जिनमें कार्ब्स ज्यादा होते हैं, बस दाल में ही थोड़ा बहुत प्रोटीन मिल जाता है। जाहिर है इतने कम प्रोटीन से दिन भर की प्रोटीन रिक्वायरमेंट पूरा करना पॉसिबल नहीं होता। और तो और प्रोटीन के अच्छे वेजिटेरियन सोर्स ढूंढना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रोटीन वाली रोटी बनाने का तरीका ले कर आए हैं। राज शमानी के पॉडकास्ट पर हेल्थ कंसल्टेंट अनंत अग्रवाल ने प्रोटीन रोटी बनाने का हैक शेयर किया है। अनंत बताते हैं कि इस एक रोटी में आपको 20 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है।
इस एक रोटी में मिल जाएगा 20 ग्राम प्रोटीन
अनंत अग्रवाल बताते हैं कि अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो एक प्रोटीन आटा बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर इस आटे की आप दो रोटी खाते हैं, तो लगभग 40 ग्राम प्रोटीन आपको मिल जाता है, जो प्रोटीन शेक से डबल है। इस प्रोटीन आटे को बनाने के लिए प्योर पी प्रोटीन (300 ग्राम), सत्तू (300 ग्राम), बेसन (300 ग्राम), खपली आटा या कोई भी नॉर्मल आटा (100 ग्राम) ले लें। इन सभी को मिक्स कर के आटा तैयार करें और रोटी बना लें। अगर आप 40-50 ग्राम आटा ले कर रोटी बनाते हैं, तो एक रोटी में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन आराम से मिल जाता है।
एक दिन में कितना प्रोटीन खाना होता है?
लोगों में ये कन्फ्यूजन भी अक्सर देखने को मिलती है कि हमारी बॉडी को एक दिन में कितना प्रोटीन चाहिए होता है। दरअसल ये आपके लाइफस्टाइल और बॉडी पर डिपेंड है। अगर आप एक नॉर्मल एडल्ट हैं और ज्यादा फिजिकल एक्टिव नहीं हैं, तो आपको अपने बॉडी वेट के पर ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपका वजन 60 किलो है, तो कम से कम 60 ग्राम प्रोटीन आपको डेली लेना चाहिए। वहीं अगर आप बहुत फिजिकली एक्टिव हैं या वेट लॉस कर रहे हैं, तो ये अमाउंट डबल हो जाता है।
प्रोटीन लेना क्यों जरूरी है?
डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट पूरी करना बहुत जरूरी होता है। दरअसल प्रोटीन हमारी बॉडी के सेल्स को रिपेयर करता है, मसल्स को स्ट्रांग बनाता है और बॉडी को एनर्जी देना का काम करता है। प्रोटीन से पेट देर तक भरा हुआ रहता है, जिससे आप ओवरईट नहीं करते और वेट कंट्रोल में रहता है। डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म, स्किन और हेयर हेल्थ, इम्यूनिटी जैसे ओवरऑल बॉडी फंक्शंस में प्रोटीन का काफी अहम रोल होता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


