Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसHealth Coach Shares 4 Simple Habits for Real Weight Loss Before New Year
नए साल से पहले घटाना है वजन? फिटनेस कोच की बताई 4 टिप्स फॉलो करना शुरू कर दें!

नए साल से पहले घटाना है वजन? फिटनेस कोच की बताई 4 टिप्स फॉलो करना शुरू कर दें!

संक्षेप:

अगर आप कुछ हेल्दी हैबिट्स अपने रूटीन में शामिल कर लें तो न्यू ईयर पर ज्यादा फिट और हेल्दी महसूस कर सकते हैं। सर्टिफाइड हेल्थ कोच विवेक ने इससे जुड़ी कुछ सिंपल सी टिप्स शेयर की हैं, जो आपकी काफी हेल्प कर सकती हैं।

Dec 01, 2025 01:12 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यू ईयर शुरू होने में थोड़ा ही समय बचा है। ये वो टाइम होता है जब हम पूरे साल पर एक सरसरी सी निगाह मारते हैं। कई लोग तो गिल्ट में चले जाते हैं कि उन्होंने साल शुरु होने पर जो गोल बनाए थे, वो बिल्कुल भी पूरे नहीं हुए। खासतौर से जो लोग वेट लॉस का गोल बनाते हैं और फिर उसे अचीव नहीं कर पाते, उनके लिए ये थोड़ा डिमोटिवेटिंग हो सकता है। लेकिन टेंशन वाली बात कुछ नहीं है, क्योंकि अभी भी एक महीना बाकी है और अगर आप कुछ हेल्दी हैबिट्स अपने रूटीन में शामिल कर लें तो न्यू ईयर पर ज्यादा फिट और हेल्दी महसूस कर सकते हैं। सर्टिफाइड हेल्थ कोच विवेक ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इससे जुड़ी कुछ सिंपल सी टिप्स शेयर की हैं, जो आपकी काफी हेल्प कर सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्ब्स नहीं, फैट को कट डाउन करें

विवेक कहते हैं कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि अपनी डाइट से कार्ब्स को बाहर कर देना बेहतर है, जबकि इसकी जगह आपको फैट कट डाउन करने की जरूरत है। इसका सिंपल सा मतलब है कि आपको अपने ओवरऑल खानपान से फैट की मात्रा को कम कर देना है। खासतौर से रात के खाने में कम से कम फैट ही शामिल करें। आप ऑयल स्प्रे इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उबला या स्टीम खाना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लिक्विड कैलोरी की मात्रा कम करें

फिटनेस कोच कहते हैं कि ड्रिंक्स में अक्सर ज्यादा मात्रा में कैलोरी मौजूद होती हैं और ज्यादातर लोग ये समझ नहीं पाते। उदाहरण के लिए अगर आप दूध वाली चाय या कॉफी की जगह सिंपल ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी लेते हैं, तो काफी फालतू की कैलोरी अवॉइड कर सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें आपकी वेट लॉस जर्नी में काफी मदद करती हैं।

खाने के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करें

खाने के बाद थोड़ी देर वॉक करना वेट लॉस के लिए एक सिंपल और बहुत इफेक्टिव तरीका है। विवेक कहते हैं कि थोड़ी वॉक करना शुरू करें। ब्रेकफास्ट, लंच हो या डिनर, अपनी हर मील के बाद 10 मिनट वॉक करने की आदत डालें। ये सिंपल सी हैबिट आपके डेली स्टेप्स को बढ़ाने में मदद करती है और आपकी बॉडी ज्यादा एनर्जी खर्च करती है।

रोजाना एक जैसा ब्रेकफास्ट करें

विवेक सलाह देते हैं कि अपना ब्रेकफास्ट एक जैसा रखें। उदाहरण के लिए अगर आप रोज बेसन का चीला खा रहे हैं, तो ज्यादातर दिन वही सेम ब्रेकफास्ट करें। हालांकि ध्यान रखें कि आपका ब्रेकफास्ट फाइबर और प्रोटीन रिच होना चाहिए। ये आपको फुल रखने में मदद करेगा और क्रेविंग भी कंट्रोल करेगा, जिससे नेचुरली आपका कैलोरी इंटेक कम होगा।

ये भी पढ़ें:रोटी या चावल, डिनर में क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है? न्यूट्रीशनिस्ट ने दी सलाह
ये भी पढ़ें:जाह्नवी कपूर का ये ‘ईटिंग हैक’ वेट लॉस में कर सकता है मदद, डॉ पाल ने किया शेयर
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।