Women's Day 2026: ये 4 चीजें जरूर खाएं बिजी महिलाएं और करें 5 योगासन, बीमारियों से रहेंगी कोसों दूर

Mar 08, 2026 03:10 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

हर घर की औरत बड़े-बुजुर्ग, बच्चे, पति की सेहत का ख्याल रखती हैं लेकिन खुद को भूल जाती है। अगर आप भी व्यस्त रहती हैं, तो कोशिश करें और सिर्फ 1 घंटा खुद के लिए निकालें। इसमें आपको कुछ योगा करने हैं और डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना है।

Women's Day 2026: ये 4 चीजें जरूर खाएं बिजी महिलाएं और करें 5 योगासन, बीमारियों से रहेंगी कोसों दूर

महिला दिवस पर हम महिलाओं के हक, समानता, सम्मान की बातें तो खूब करते हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य की चिंता करना भूल जाते हैं। महिलाओं का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। अगर घर की औरतें बीमार हो जाएंगी, तो घर भी बीमार सा फील करता है और कई काम रुक जाते हैं। ज्यादातर महिलाएं घर के साथ ऑफिस का काम भी आजकल देखती हैं और ऐसे में उन्हें अपने लिए समय नहीं मिलता। महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सिर्फ उनकी नहीं बल्कि घर के बाकि सदस्यों जैसे उनके बेटे, पति, बेटी की भी होनी चाहिए। वैसे तो औरत कुछ भी कर सकती हैं लेकिन अपने हेल्थ के प्रति ज्यादातर औरतें काफी लापरवाह होती हैं। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं, तो इस महिला दिवस पर खुद से एक वादा करें। आपको खुद को रखना है फिट और फाइन, इसके लिए आपको करना होगा रोजाना योगा और हेल्दी रखनी होगी डाइट। अब डाइट में 4 चीजों को जरूर शामिल करें और योगासन भी 5 रोजाना करेंगी, तो शरीर खुद ही एक्टिव और फिट बना रहेगा।

क्या-क्या खाएं

महिलाओं की भागदौड़ भरी जिंदगी में वह अपने खाने-पीने का ख्याल सही से नहीं रख पाती हैं और इसका नतीजा निकलता है, कमर दर्द, सिर दर्द जैसी परेशानियों में। अगर आप काफी बिजी रहती हैं, तो भी इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

1- हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, आयरन, मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपको ताकत देंगे। पालक, मेथी, लौकी, ब्रोकली आयरन, कैल्शियम, फोलेट और फाइबर का बेहतरीन सोर्स हैं। ये न सिर्फ ताकत देंगे बल्कि पीरियड्स की कमजोरी दूर करने के साथ हड्डियों को मजबूत भी करेंगे।

monsoon fruits

2- फल

व्यस्त रहती हैं, तो फल को काटकर पीस में रख लें और काम करते हुए खाएं। ऑफिस जाती हैं, तो टिफिन में फल को काटकर रखें और रास्ते में या फिर ऑफिस में काम करते हुए फल खा लें। फल में आप केला, सेब, संतरा, अनार, अमरूद, पपीता खाएं। इसके अलावा सीजन वाले फल बेस्ट रहेंगे।

3- दाल

दाल से प्रोटीन की कमी पूरी होगी। अरहर, मसूर, मूंग, उड़द, चना जैसी दाल को जरूर खाएं। आप बदल-बदलकर दाल खा सकती हैं और हर दिन अलग दाल बनाकर भी खा सकती हैं। इससे न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर होगी बल्कि परिवार भी स्वस्थ रहेगा। वेजिटेरियन लोगों के लिए दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स है।

दूध

4- डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, पनीर, चीज में कैल्शियम खूब होता है। इसे अपनी डायट में शामिल करें। इससे हड्डियां मजबूत होंगी और शरीर में कैल्शियम की कमी भी पूरी रहेगी। दूध पीना पसंद नहीं करती हैं, तो बनाना या बादाम शेक बनाकर पिएं।

5 योगासन जरूर करें

1- चाइल्ड पोज (बालासन): दिमाग को शांत करने और पीठ-कमर को आरम देने के लिए बालासन करें। ये योगा आप सिर्फ 1 या 2 मिनट के लिए करें। इसे करने के लिए मैट पर उकड़ू स्टाइल में बैठें और फिर माथे को जमीन पर टिकाएं और हाथों को पीठ की ओर ले जाते हुए पकड़ लें। फिर हाथ को आगे की ओर सीधा करके रखें।

5 hidden dangers of doing yoga

2- चक्रवाकासन: इसे करने से रीढ़ की हड्डी को आराम मिलेगा और गर्दन को भी। इसे करने के लिए डॉग स्टाइल में बैठ जाएं और फिर गर्दन को नीचे और फिर ऊपर की ओर उठाएं। इसे रिपीट में 2-4 बार करें।

3- वीरभद्रासन: वीरभद्रासन योगा करने से पैर की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। इसे करने के लिए वीरभद्रासन (वॉरियर पोज) पैरों, कूल्हों और पीठ को मजबूत करने वाला एक योग है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों में 3-4 फीट की दूरी बनाएं। एक पैर को मोड़ें, दूसरे को सीधा रखें, और हाथों को ऊपर या बगल में फैलाकर 15-30 सेकंड तक सामान्य सांस लेते हुए स्थिति को स्थिर बनाए रखें।

International Yoga Day 2024 wishes

4- मेडिटेशन: अगर आप कोई योगा न कर पाएं, तो सिर्फ मेडिटेशन करने की कोशिश करें। मेडिटेशन करने से दिमाग शांत होगा और शरीर भी नियंत्रित रहेगा। इससे फोकस भी बढ़ता है। आप सुबह उठकर सिर्फ 15 मिनट मेडिटेशन करें।

5- वृक्षासन: वृक्षासन बैलेंस करने वाला योगासन है। इसे करने के लिए आपको सीधे खड़े होकर दाएं पैर को मोड़कर बाईं जांघ पर रखना है, हाथों को ऊपर उठाकर नमस्कार मुद्रा में बनाएं, और सामने किसी प्वाइंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए 30-60 सेकंड तक रुकें। ऐसा ही रिपीट करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।