21 साल की हुईं राशा थडानी, यंग लड़के-लड़कियां एक्ट्रेस से लें 5 फिटनेस टिप्स, जीवनभर आएंगे काम
Happy Birthday Rasha Thadani: एक्ट्रेस राशा थडानी आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने कम उम्र में काफी नाम कमा लिया और अपनी फिटनेस को भी मेंटेन किया है। चलिए आज उनके बर्थडे के दिन पर एक्ट्रेस का फिटनेस प्लान बताते हैं।

Happy Birthday Rasha Thadani: एक्ट्रेस राशा थडानी आज अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। राशा का जन्म 16 मार्च 2005 में हुआ था और सिर्फ 21 साल की उम्र के अंदर एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बना ली है। राशा ने फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनकी एक्टिंग के साथ डांस भी हिट हो गया। राशा ने ऊई अम्मा पर ऐसा गजब का डांस किया कि वो गाना हिट हुआ। राशा एक्टिंग के अलावा अपनी स्किल्स और फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। एक इंटरव्यू में उनकी मां और एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा था कि राशा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस है। उसे पता है क्या खाना और क्या नहीं और फिट कैसे रहना है। तो आज राशा के बर्थडे के खास दिन पर हम आपको उनके 5 फिटनेस टिप्स बताने जा रहे हैं। यंग लड़के-लड़कियां राशा का फिटनेस सीक्रेट लेकर खुद को फिट और एक्टिव बना सकते हैं।
राशा के 5 खास फिटनेस टिप्स-
1- कार्डियो करती हैं रोजाना- राशा थडानी एक्सरसाइज रोजाना करती हैं और उसमें खासतौर पर कार्डियो करना उन्हें पसंद है। वह डेली 30 मिनट तक कार्डियो करती हैं और इससे उनकी मसल्स मजबूत होती है। कार्डियो खासतौर पर दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और कैलोरी बर्न करके वजन घटाने में मदद करता है।
2- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- बॉडी को सही शेप देने के लिए राशा रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करती हैं। यंग लड़कियां अगर एक्ट्रेसेस जैसा कर्वी फिगर पाना चाहती हैं, तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करें। स्ट्रेंथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आती है और शरीर फिट बना रहता है।
3- योगा भी है जरूरी- राशा का कहना है सिर्फ एक्सरसाइज से आप फिट हो सकते हैं, लेकिन मन की शांति के लिए योग करना भी जरूरी है। इसलिए राशा रोजाना सुबह करीब 1 घंटे योग करती हैं। इसमें वह कुछ योगा और मेडिटेशन करना पसंद करती हैं। इससे शरीर फिट रहता है और एनर्जी से भरपूर भी।
4- हेल्दी खाना भी है सीक्रेट- राशा अपनी थाली को लेकर भी काफी सेलेक्टिव है। उनकी प्लेट में कलरफुल चीजें जैसे हरी सब्जियां, दाल, रोटी, सलाद, फ्रूट्स, चावल, चिकन जैसी चीजें शामिल होती हैं। वह नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें खाती हैं।
5- नारियल पानी और डिटॉक्स ड्रिंक- राशा सुबह की शुरुआत नींबू-शहद वाले डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं और फिर आगे का रूटीन अपनाती हैं। इसके अलावा राशा नारियल पानी भी पीती रहती हैं, इससे शरीर को सभी पोषण मिलते हैं और हाइड्रेट भी रह सकते हैं। दिन में एक बार नारियल पानी पी सकते हैं और वैसे पानी भी खूब पिएं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


