जूनियर NTR ने लीन बॉडी के लिए 7 हफ्तों में घटाया साढ़े 9 किलो वजन, एक्टर से लें ये 5 फिटनेस टिप्स
Happy Birthday Junior NTR: आज जूनियर एनटीआर अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर एक्टर की फिटनेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्म ड्रैगन के लिए 50 दिनों में साढ़े 9 किलो घटाया था।

Happy Birthday Junior NTR: एक्टर एन. टी. रामा राव जूनियर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के बर्थडे के दिन उनकी फिल्म ड्रैगन की झलक भी पेश की गई है, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इस फिल्म में फिट और लीन दिखने के लिए जूनियर NTR ने कई घंटों तक जिम में पसीना बहाया और अपनी बॉडी बनाई। उन्होंने सिर्फ 50 दिनों में साढ़े 9 किलो वजन घटाकर फैंस को हैरान कर दिया था। एक समय था जब जूनियर NTR को उनके लुक्स और वजन के कारण काफी ट्रोल किया जाता था। लोग उनसे कहा करते थे कि आप एक्टर जैसे नहीं दिखते, वहीं आज लोग उनकी दमदार एक्टिंग और फिटनेस के दीवाने बन चुके हैं। आज एक्टर के बर्थडे के खास दिन पर हम आपको जूनियर NTR के खास 5 फिटनेस टिप्स बताएंगे और जानेंगे कि कैसे उन्होंने 7 हफ्तों में इतना वजन घटाया था।
मसल्स मास किया कम
जूनियर एनटीआर के फिटनेस ट्रेनर कुमार मन्नावा ने बताया कि फिल्म ड्रैगन के लिए उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं था, बल्कि अभिनेता को पहले से ज्यादा लीन और फुर्तीला लुक चाहिए था। जब आप मसल्स का मास कम करते हो, तब बॉडी काफी लीन और परफेक्ट शेप वाली दिखती है।
क्या था रूटीन
Junior NTR ने हर दिन सुबह 50 से 90 मिनट तक एक्सरसाइज करना शुरू किया। जिम में उन्होंने भारी वेट ट्रेनिंग की जगह फंक्शनल मूवमेंट, कार्डियो एक्सरसाइज और मॉडरेट रेजिस्टेंस ट्रेनिंग पर ज्यादा फोकस किया। इसके अलावा उन्होंने डाइट प्लान में भी कुछ बदलाव किए थे। आमतौर पर मसल बनाने के लिए हाई-प्रोटीन डाइट ली जाती है, वहीं इस ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान जूनियर एनटीआर ने लो-प्रोटीन डाइट अपनाई। इससे मसल्स मास को कम करने में मदद मिली। ज्यादा प्रोटीन लेने से मास बना रहता है।
जूनियर एनटीआर के 5 फिटनेस टिप्स क्या हैं
जूनियर एनटीआर अपनी हर फिल्म के लिए अलग बॉडी शेप को अपना लेते हैं। वह घंटों तक जिम में पसीना बहाते हैं और साथ में वह हर चीज को रूटीन के साथ फॉलो करते हैं। उनके 5 खास फिटनेस टिप्स हैं, जो आपको हेल्दी रहने में हेल्प कर सकते हैं।
1- सही एक्सरसाइज चुनों
अगर आपको बॉडी को परफेक्ट शेप देना है और मसल्स बनाने हैं या लीन करने हैं, तो सबसे पहले सही एक्सरसाइज चुनें। कई लोग गलत एक्सरसाइज करते रहते हैं, जिसकी वजह से उनकी बॉडी नहीं बनती है।
2- डाइट का ख्याल
जूनियर एनटीआर के ट्रेनर ने बताया कि एक्टर अपनी डायट को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। अगर उनसे कह दिया जाए कि एक ही खाना 50 दिनों तक खाना है, तो वह खा लेंगे। ऐसा करने से ही उनकी बॉडी परफेक्ट बनी रहती है। वह फिटनेस ट्रेनिंग के दौरान अपनी डाइट को सबसे स्ट्रॉन्ग पार्ट मानते हैं।
3- नो जंक फूड-शुगर
एक्टर अगर किसी खास लुक के लिए वर्कआउट में मेहनत करते हैं, तो वह बिल्कुल जंक फूड नहीं खाते हैं। शुगर तो उनकी डाइट में वैसे ही नहीं है लेकिन क्रेविंग्स को भी वह कई बार इग्नोर करते हैं। अक्सर लोग क्रेविंग के चक्कर में ज्यादा खा लेते हैं और इससे कैलोरी बढ़ जाती है। ऐसे में फिर दोबारा पूरी मेहनत करनी पड़ती है।
4- अच्छी नींद
Junior NTR अपनी नींद से कोई समझौता नहीं करते हैं। वह 7-8 घंटे की नींद लेते हैं और उसके बाद ही वह दोबारा मेहनत के लिए उठ पाते हैं। जब आपकी नींद पूरी होती है, तो बॉडी अच्छे से काम करती हैं। बिना नींद के आप थके हुए रहेंगे।
5- अनुशासन और धैर्य रखें
7 हफ्तों में ट्रांसफॉर्मेशन करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता। एक्टर का मानना है कि लगातार मेहनत, अनुशासन और धैर्य ही आपकी फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र होता है। जूनियर एनटीआर यही फॉलो करते हुए फिट रहने की कोशिश करते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


