गट और एसिडिटी का 1 मिनट में लग जाएगा पता, डॉक्टर की बताई ट्रिक अपनाकर पानी से करें टेस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल गट की हेल्थ को लेकर लोग काफी ज्यादा जागरुक होते जा रहे हैं। ऐसे में गैस्ट्रो डॉक्टर ने एक ट्रिक बताई है जिसे अपनाकर आप घर पर ही 1 मिनट के अंदर आंतों और एसिडिटी का पता लगा सकते हैं। सीखिए क्या है ये ट्रिक-

gut and acidity levels

रोजाना की लाइफस्टाइल का सीधा असर पेट की सेहत पर पड़ता है। रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ती उम्र में पाचन तंत्र में मौजूद गुड बैक्टीरिया तेजी से कम होने लगते हैं। जिसकी वजह से लोगों को गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए गट हेल्थ का सही होना जरूरी है। अगर आपकी गट हेल्थ सही नहीं होगी तो एसिडिटी की समस्या अक्सर होती रहेगी। ऐसे में इंस्टाग्राम पर डॉ काव्या डेंडुकुरी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने एक सिंपल ट्रिक शेयर की है। जिसकी मदद से आप अपनी गट हेल्थ और एसिडिटी का पता लगा सकते हैं। ये बहुत सिंपल ट्रिक है जिसे हर उम्र के लोग आसानी से पेट का चेकअप कर सकते हैं। सीखिए, कैसे चेक करनी है गट हेल्थ।

कैसे करें चेक

इसके लिए आपको नॉर्मल तापमान वाला एक गिलास पानी लेना है। इस पानी को पिएं, पानी पीते समय आपको कि रूल को फॉलो करने की जरूरत नहीं बस सिंपल तरीके से पानी को पिएं। बस एक बात का ध्यान रखना है कि पानी पीते समय आपको बस ये महसूस नहीं होना चाहिए कि पानी नीचे जा रहा है। आपको पानी पीते समय ये महसूस नहीं होना चाहिए की पानी नीचे खिचक रहा है या कहीं अटक रहा है। एक बार जब आप पानी पी लें तो कम से कम 1 मिनट का इंतजार करें।

चेक करें कि क्या आपको कुछ टाइट या फिर जलन जैसा महसूस हो रहा है। या फिर पेट से कुछ सीने तक आने जैसा महसूस हो रहा है। अगर ऐसा हो तो समझ लें कि आपकी फूड पाइप का निचला हिस्सा खुला हुआ है और खाने में जो पानी होता है वह वापिस लौटकर आपके फूड पाइप में आ रहा है।

कुछ महसूस ना हो

अगर आपको कुछ भी महसूस ना हो तो समझ लें कि आप बिल्कुल ठीक हैं। आपका एसोफेगस और गट हेल्थ दोनों ठीक तरह से काम कर रहे हैं,जैसे उन्हें करना चाहिए।

क्या कहती हैं डॉक्टर

डॉक्टर कहती हैं कि बहुत से लोग रोजाना दो में से एक लक्षण महसूस करते हैं और इसे नॉर्मल समझते हैं। लेकिन ये नॉर्मल नहीं है। अगर ऐसा लक्षण दिखे तो समझ लें कि आपकी आंते आपसे मदद मांग रही हैं। इस ट्रिक को सुबह के समय तब करना है जब आपका पेट खाली हो। इस समय पर रिजल्ट बिल्कुल परफेक्ट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।