बर्गर भी खाया और 8 किलो वजन घटा लिया! फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने अपनाईं ये 7 आसान आदतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बढ़े हुए वजन की समस्या ज्यादातर लोगों को है और इसे कम करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने सिंपल रूटीन अपनाकर अपना 8 किलो वजन कम कर लिया और इस दौरान उन्होंने बर्गर भी खाया। चलिए उनका फिटनेस रूटीन जानते हैं।

7 Habits That Helped Her Lose 8 kilo weight
वजन कम करने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

वजन कम करना हर किसी के लिए अलग टास्क जैसा होता है और लोग इसकी वजह से खाना-पीना छोड़ देते हैं और जिम में पसीना बहाने लगते हैं। वहीं कुछ लोग सिंपल रूटीन को अपनाकर वेट लॉस करते हैं और साथ में अपनी पसंदीदा चीजों को भी खाते रहते हैं। फिटनेस इन्फ्लुएंसर शिवानी अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है और उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 63 से 55 किलो वजन कर लिया। उन्होंने सिर्फ 8 आदतों को रूटीन के साथ अपनाते हुए 8 किलो वजन घटा लिया। शिवानी का कहना है कि वजन कम करने के लिए आपको हर दिन खुद को तकलीफ नहीं देनी चाहिए बल्कि सिर्फ रूटीन के साथ चीजों को अपनाना चाहिए और यही उन्होंने किया। चलिए आपको उनके फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान के बारे में बताते हैं।

वजन कम करने के लिए कौन सी आदतें अपनाईं?

शिवानी का कहना है कि वजन कम करने के लिए आपको खुद से रेडी होना चाहिए और उसके साथ सही रूटीन पता होना चाहिए। अगर आप कोई भी रूटीन फॉलो नहीं कर रहे हैं, तो वजन कम करना मुश्किल होता है। चलिए जानते हैं उनका रूटीन क्या था?

1. टहलना हर दिन है जरूरी

शिवानी का कहना है कि उन्होंने हर दिन वॉक की। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप हर दिन 10 हजार कदम ही चलें, लेकिन टहलना जरूर चाहिए। फिर चाहे आप सिर्फ 15-20 मिनट ही टहलें, वॉकिंग से वेट लॉस में मदद मिलती है और एनर्जी भी बनी रहती है।

walking

2. डिनर में कार्ब्स किया कम

उन्होंने रात के खाने में कार्ब्स को कम शामिल किया और प्रोटीन-फाइबर युक्त खाना खाया। उन्होंने रात के समय चावल और रोटी का सेवन कम कर दिया और अंडे, पनीर, दाल और चिकन जैसे खाद्य पदार्थों के जरिए डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाई। उनका कहना है कि उन्होंने कोई सख्त डाइट फॉलो नहीं की लेकिन हेल्दी फूड खाया।

3. बर्गर भी खाया

वजन कम करने का मतलब ये नहीं है कि आप खुद को सजा दीजिए बल्कि आप अपनी फेवरेट चीजों को भी कभी-कभार खा लें। शिवानी ने बताया कि उनका जब मन करता था तब वह बर्गर खा लेती थीं। इससे रूटीन भी मेंटेन रहता था और उनका मन खुश रहता था।

4. खाना धीरे खाना शुरू किया

खाना धीरे खाना शुरू किया

खाना अक्सर हम लोग जल्दी में बिना चबाए ही खा लेते हैं और यही आदत शिवानी की भी थी। फिर उन्होंने खाना धीरे-धीरे चबाकर खाना शुरू किया। ऐसा करने पर उन्हें जल्दी पेट भरा हुआ लगने लगता था और वह ज्यादा नहीं खाती थीं। जब आप खाना धीरे-धीरे खाते हैं, तब ब्रेन पेट को 20 मिनट में सिग्नल देता है कि पेट फुल हो गया और इससे वजन कम करने में हेल्प मिलती है।

5. खाने से पहले पानी पीने की आदत

वैसे तो कहा जाता है कि खाने के बीच और तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए लेकिन खाने से पहले पी सकते हैं। शिवानी लंच-डिनर से पहले 1 गिलास पानी पीती थीं और फिर खाना खाती थीं। इससे वह हेल्दी चीजों को खा लेती थीं और ज्यादा नहीं होता था। जब आप वेट लॉस करते हैं, तब हेल्दी और कम खाना सही रहता है।

6. रोजाना वजन नहीं करती थीं चेक

शिवानी का कहना है कि जब आप रोजाना किसी चीज को देखते या फिर चेक करते हैं, तो उसका निगेटिव असर दिमाग पर होता है। इसलिए उन्होंने डेली अपना वजन चेक करना बंद कर दिया था और हफ्ते में सिर्फ एक बार ही वह चेक करती थीं। उन्हें यह तरीका ज्यादा आसान लगा और इससे वह पॉजिटिव रहीं।

7. स्लीप साइकिल की फिक्स

उन्होंने अपने सोने का सही समय तय किया और वह रोजाना उसी समय पर सो जाया करती थीं। लेट नाइट तक जगे रहने से भूख लगती है और आप स्नैकिंग करने लगते हैं। ऐसे में वजन कम करना मुश्किल होता है। हमेशा अपनी नींद का समय तय करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसफिटनेस इन्फ्लुएंसर ने इन 7 आदतों को अपनाकर घटाया 8 किलो वजन, जानें टिप्स