23 किलो वजन घटाने के लिए छोड़ दी यें 8 आदतें, फिटनेस कोच ने शेयर की वेट लॉस जर्नी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेट लॉस करना चाहते हैं तो केवल राइट डाइट और वर्कआउट काफी नहीं। डेली रूटीन की कुछ आदतों को छोड़ना भी जरूरी है। जैसे फिटनेस कोच ने अपनी जर्नी शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने ये 8 आदतें छोड़कर बॉडी को ट्रांसफार्म किया।

weight loss journey
वेट लॉस जर्नी

वेट लॉस की बात आती है तो सबसे पहले एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल पर सबका फोकस होता है। हम क्या खा रहे और कैसे एक्सरसाइज कर रहे ये दो ही चीजें सबसे ज्यादा मैटर करती हैं। इन दो बातों का सब ख्याल रखते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस जर्नी शेयर करते हुए फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उसने ये 8 आदतों को सबसे पहले छोड़ा। जिससे उसका वजन 72 किलो से 49 पर आया। शिखा सुराना ने अपनी फिटनेस जर्नी को शेयर करते हुए बताया कि उन्होने 8 चीजों को करना बंद कर दिया। जिससे उनके लिए वेट लॉस करना आसान हो गया।

ब्रेकफास्ट छोड़ना

सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ना मतलब मेटाबॉलिज्म को स्लो करना। शिखा ने बताया कि अपनी 8 आदतों में पहली आदत ब्रेकफास्ट स्किप करने को छोड़ा। सुबह भूखे रहने के बाद वो रात को ज्यादा खा लेती थीं और नतीजा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता था। तो भूखे रहने की आदत को छोड़कर सुबह उठने के अगले एक घंटे में वो खा लेती थीं।

कैलोरी ड्रिंक

जूस, दो चम्मच चीनी वाली चाय, कोल्ड कॉफी जैसी लिक्विड कैलोरी इनटेक को बंद किया। अक्सर हम कुछ ड्रिंक्स को हार्मलेस समझकर पीते हैं लेकिन ये गलत आदत हैं। उन्होंने बताया कि वो ब्लैक कॉफी, प्लेन चाय और पानी पीने लगी और बाकी ड्रिंक्स को ना पीने की आदत लगाई।

हेल्दी खाना लेकिन गलत पोर्शन में

शिखा बताती हैं कि वो मखाना, ड्राई फ्रूट्स, पीनट बटर जैसी हेल्दी चीजें ही खाती थीं लेकिन उनकी डबल मात्रा में, जबकि कैलोरी तो इन फूड्स से भी जाती है। तो हेल्दी फूड्स को भी सही मात्रा में थोड़ा-थोड़ा खाने की आदल लगाना।

केवल कॉर्डियो और वेट ट्रेनिंग नहीं

केवल कॉर्डियो करने से सबकुछ नहीं होगा। ट्रेडमिल पर घंटों पसीना बहाने से बॉडी चेंज नहीं होती। बॉडी को चेंज करने के लिए कॉर्डियो करना जरूरी होता है।

नींद कम लेने की वजह से स्ट्रेस

जब हम देर रात तक जागते हैं तो इससे कॉर्टिसोल लेवल हाई होता है, क्रेविंग्स बढ़ती है। 7-8 घंटे की नींद सबसे ज्यादा जरूरी है। गुड क्वालिटी नींद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करती थी।

बाहर का खाना खाने की मैटेंलिटी

रेस्टोरेंट का खाना खाया है लेकिन थोड़ा सा खाया है। ये वाली सोच को छोड़कर घऱ पर हेल्दी कुकिंग करना स्टार्ट किया और घर के खाने को ही सबसे पहले खाया।

सबकुछ खाना या कुछ नहीं

सबकुछ अनहेल्दी खा सकते हैं या फिर कुछ भी नहीं खाना है ये वाली सोच गलत है। अगर आपने पिज्जा की एक स्लाइस खा ली तो पूरा दिन ये सोचने में बर्बाद नहीं करना है कि मैंने पिज्जा खा लिया। एक पीस खा लेने से आपकी वेट लॉस जर्नी नहीं रुकती है। वेट लॉस के लिए कंसिस्टेंसी की जरूरत होती है, तभी शरीर में प्रोग्रेस नजर आती है।

मोटिवेशन फील करने का इंतजार करना

हर दिन ये सोचते हैं कि आज मोटिवेशन फील हो रहा और अब वर्कआउट शुरू करेंगे। ऐसा नहीं होता, मोटिवेशन से ज्यादा डिसिप्लिन की जरूरत होती है। राइट मंडे का इंतजार करना बंद करें और किसी भी दिन बस स्टार्ट कर दें। जैसे ही आप बिना सोचे-समझे वर्कआउट स्टार्ट करते हैं और ये आदतें छोड़कर डेडिकेशन के साथ कंसिस्टेंसी दिखाते हैं, बॉडी में असर नजर आने लगता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेस23 किलो वजन घटाने के लिए छोड़ दी यें 8 आदतें, फिटनेस कोच ने शेयर की वेट लॉस जर्न