
पेट की थुलथुली चर्बी हो जाएगी गायब! रोजाना खाली पेट 100 बार करें ये एक्सरसाइज, फिटनेस कोच ने बताया
बेली फैट कम करने के लिए लोग डायटिंग से लेकर वर्कआउट तक सब करने को तैयार रहते हैं। बेली फैट के कारण शरीर का लुक खराब दिखता है, खासतौर पर बच्चे के होने के बाद औरतें इससे परेशान रहती हैं। इसे कम करने के लिए बस आपको 1 एक्सरसाइज करनी होगी।
फिटनेस कोच रितिका बलूजा हर दिन अपने इंस्टाग्राम पर फैट, फिटनेस से जुड़ी वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने खुद सभी एक्सरसाइज को आजमाकर देखा है और कुछ दिनों में अपना वजन कम किया है। सिर्फ यही नहीं उनका कहना है कि हाथ, पैर, कमर, पेट, जांघ की बढ़ी हुई चर्बी भी कम हो जाएगी, अगर आप सही से एक्सरसाइज करेंगे। अब उन्होंने नाभि के नीचे की चर्बी (बेली फैट) को कम करने के लिए एक असरदार और सरल एक्सरसाइज बताई है। उनके पोस्ट पर आए कमेंट में लोगों ने इसे करने के बाद फायदा हुआ है, ऐसा लिखा भी है। तो क्यों न आप भी बेली फैट को गायब करने के लिए इसे करके देख लें।
बेली फैट की समस्या
बच्चा होने के बाद औरतों को बेली फैट कम करने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इसके लिए औरतें गर्म पानी से लेकर कई कठिन एक्सरसाइज तक सब करके देख लेती हैं। तो वही कुछ औरतों का पेट ऐसे भी निकल आता है, जो देखने में खराब लगता है। बेली फैट किसी भी टाइट कपड़ों पर साफ दिखाई देता है, जो लुक को भी बिगाड़ देता है।
लेग अप-डाउन एक्सरसाइज
आपको बेली फैट से छुटकारा पाने के लिए लेग अप-डाउन एक्सरसाइज करनी है। दीवार को सहारे के लिए पकड़ लें और थोड़ा तेजी से सीढ़ी चढ़ने वाली अवस्था में पैर ऊपर-नीचे रखें। ये एक्सरसाइज आपको थोड़ा तेजी में करनी होगी, जिससे पेट की चर्बी पर फर्क पड़े। डिलीवरी के फौरन बाद औरतें ये एक्सरसाइज न करें और जब भी करना शुरू करें, अपनी डॉक्टर से सलाह लें। इस एक्सरसाइज को डिलीवरी के 6-7 महीने बाद करना सुरक्षित हो सकता है।
कितनी बार करें
इस एक्सरसाइज को खाली पेट करना है और वो भी गिनते हुए 100 बार रोजाना। जी हां, 100 बार इसे डेली करना है, तभी आपको कुछ असर दिखेगा। आप इसे 50-50 में काउंट करते हुए कर सकती हैं। 15-20 दिन करते हुए ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। फिर आप इसे कुछ दिनों तक और लगातार करें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




