काम की बात: खुलने के बाद कितने दिनों में खराब हो जाती हैं आई ड्रॉप्स? डॉक्टर ने बताई जरूरी बात!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल आंखों के सूखेपन, एलर्जी, संक्रमण और सूजन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्रॉप खुलने के बाद ये कितने दिन में खराब होती है? नहीं तो डॉक्टर से समझिए

How long do eye drops last after being opened
खुलने के बाद कितने दिने में खराब हो जाती है आई ड्रॉप्स

आई ड्रॉप को आंखों में कुछ बूंदों के रूप में डाला जाता है। अलग-अलग आई ड्रॉप में अलग-अलग दवाएं या लुब्रिकेंट होते हैं, इसलिए उनका इस्तेमाल समस्या के अनुसार बदलता रहता है। आंखों के सूखेपन, एलर्जी, संक्रमण और सूजन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। हालांकि, ज्यादातर लोग आईड्रॉप का इस्तेमाल करने पर कुछ गलतियां करते हैं। ऐसे में मोतियाबिंद और रिफ्रैक्टिव आई सर्जन डॉ. राहिल चौधरी ने आई ड्रॉप की एक्सपायरी डेट से जुड़े एक जरूरी लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले नियम के बारे में बताया है। आप भी जानिए-

क्या कहते हैं आई डॉक्टर

डॉक्टर ने बताया कि एक ड्रॉप के बोतल पर छपी एक्सपायरी डेट तभी तक मान्य होती है जब तक बोतल की सील रहती है। एक बार सील खुलने के बाद इसे इस्तेमाल करने का समय तय हो जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि जैसे ही आई ड्रॉप की बोतल खोली या सील तोड़ी जाती है, उसकी शेल्फ-लाइफ घटकर सिर्फ 1 महीना रह जाती है। यानी अगर किसी आई ड्रॉप की एक्सपायरी नवंबर 2027 है लेकिन अगर इसे अक्टूबर 2026 में खोल लिया जाता है तो ये नवंबर 2026 में ही खराब हो जाएगी। दरअसल एक बार सील खुलने के बाद हवा के संपर्क में आने से कंटैमिनेशन (गंदगी या बैक्टीरिया) का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बोतल खोलने के 30 दिन बाद बची हुई दवा को सुरक्षित रूप से फेंक देना चाहिए, चाहे लेबल पर कोई भी तारीख छपी हो।

खोलने के बाद आई ड्रॉप कैसे रखें?

-बोतल के ढक्कन को अच्छी तरह बंद करके रखें।

-आमतौर पर इसे कमरे के तापमान पर रखा जाता है और धूप-गर्मी से दूर रखना होता है।

-ड्रॉपर की नोक को आंख, उंगली या किसी सतह से न छुएं इससे संक्रमण हो सकता है।

- किसी दूसरे व्यक्ति के साथ आई ड्रॉप शेयर न करें।

- अगर पैक पर फ्रिज में रखने के बारे में लिखा है, तो ड्रॉप को फ्रिज में ही रखें। हर आई ड्रॉप को फ्रिज में रखना जरूरी नहीं है।

खराब आई ड्रॉप इस्तेमाल करने से क्या हो सकता है?

- पुरानी या दूषित आई ड्रॉप यूज करने से आंख में जलन, रेडनेस या दर्द बढ़ सकता है।

- संक्रमण हो सकता है या मौजूदा संक्रमण बिगड़ सकता है।

- धुंधला दिखाई दे सकता है।

- गंभीर मामलों में कॉर्निया को नुकसान और डैमेज पर असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसखुलने के बाद कितने दिनों में खराब हो जाती हैं आई ड्रॉप्स? डॉक्टर ने बताया