एक्सपर्ट से जानें रोजाना 10-15 हजार कदम चलने के सबसे आसान तरीके, आलसी लोगों के लिए गजब

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

फिट रहने के लिए 10-15 हजार कदम रोजाना चलना सुनने में थोड़ा मुश्किल भरा लग सकता है। लेकिन जब आप तय कर लेते हैं तो इसे भी पूरा कर सकते हैं। यहां 10-15 हजार कदम चलने के सबसे आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जानिए।

एक्सपर्ट से जानें रोजाना 10-15 हजार कदम चलने के सबसे आसान तरीके, आलसी लोगों के लिए गजब

पैदल चलना दुनिया की सबसे आसान और इफेक्टिव एक्सरसाइज में से एक है। यह न केवल आपके शरीर को फिट रखती है, बल्कि ये आपके मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है। आपने अक्सर लोगों को रोजाना 10,000 कदम चलने की सलाह देते हुए सुना होगा। रोजाना 10 हजार स्टेप चलना आजकल एक ग्लोबल फिटनेस स्टैंडर्ड बन चुका है। हालांकि, विज्ञान भी मानता है कि 10 हजार के आसपास स्टेप चलने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। सबसे पहला फायदा हार्ट को मिलता है। दरअसल, जब आप चलते हैं, तो आपका दिल तेजी से पंप करता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। रोजाना 10,000 कदम चलने से स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है और यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। लेकिन रोजाना पैदल चलने के इस टारगेट को अचीव करना मुश्किल है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर वन मील अ डे नाम के चैनल की ऑनर विनो एक सर्टिफाइड न्यूट्रिशिनिस्ट हैं। उन्होंने एक पोस्ट में रोजाना 10 से 15 हजार स्टेप्स चलने के आसान तरीकों के बारे में बताया है, आप भी जानिए।

रोजाना कैसे चलें 10-15 हजार कदम

1) 30-30-30 तरीका

एक बार में 10 हजार स्टेप चलना मुश्किल होता है, इससे आपकी सेहत पर भी असर होता है। ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप अपनी सैर को तीन हिस्सों में बांट लें। इसके लिए दिनभर में 3 बार 30 मिनट की सैर करें। जब आप छोटे हिस्सों में सैर को बांट लेते हैं तो आसानी से 10 से 15 हजार स्टेप का टार्गेट पूरा कर सकेंगे।

2) 20 मिनट पहले उठें

अपने रोजाना के रूटीन से 20 मिनट पहले उठें और टहलना शुरू करें। इस दौरान आप अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं या फिर किसी पॉडकास्ट को देख सकते हैं। दिन शांतिपूर्ण शुरुआत के साथ स्टेप्स काउंट बढ़ाने के लिए ये बेहतरीन तरीका है

3) अपने ब्रेक का इस्तेमाल करें

ऑफिस में नाश्ते या दोपहर के खाने के बाद 15 मिनट की वॉक करें। ऐसा करने से खाना भी पच जाता है और अपने स्टेप्स काउंट को पूरा करने में भी मदद मिलती है।

4) काम के साथ-साथ स्टेप काउंट बढ़ाएं

कॉल, मीटिंग या ईमेल भेजने के दौरान एक ही जगह पर खुद को सीमित ना रखें। इन सभी छोटे कामों के दौरान चलने का समय निकालना जरूरी है।

5) सोशल टाइम को एक्टिव बनाएं

बहुत से लोग आजकल एक जगह बैठकर स्क्रॉल करते रहते हैं। ऐसा करने के बजाय चलते हुए बात करें।

6) गाड़ी दूर पार्क करें

सबसे नजदीकी पार्किंग की तलाश करना बंद करें। कोशिश करें कि आप ऑफिस से कुछ कदम दूर ही गाड़ी पार्क करें ताकी सुबह और शाम को आपको एक्सट्रा स्टेप चलने का मौका मिले और आप बिना मेहनत के कैलोरी बर्न कर सकें।

7) सीढ़ियां चढ़ना

अगर आप सीढ़ियों को चढ़ना अवॉइड करते हैं तो ऐसा न करें और ऊपर फ्लोप पर जाने के लिए सीढ़िया इस्तेमाल करने को अपनी आदत बना लें।

8) खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलें

दिन भर में लोग तीन बड़ी मील्स खाते हैं। ऐसे में 3 बार खाना के बाद अगर आप 30 मिनट पैदल चलते हैं तो वजन घटाने में जबरदस्त मदद मिलती है।

9) एक स्टेप ट्रिगर सेट करें

अगर आपको लग रहा है कि आप घंटों मोबाइल पर स्क्रॉलिंग कर रहे हैं या करने वाले हैं तो स्क्रॉल करने पर खड़े हों और चलें। ऐसा करने से आप खुद को एक्टिव रख पाएंगे औप स्टेप काउंट भी पूरा होगा।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।