एक्सपर्ट के बताए कुछ सरल बदलावों को अपनाकर महिला ने कम किया 9 किलो वजन, आप भी जानें
वजन कम करने की कोशिश में हैं तो एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ सरल बदलावों को अपनाएं। डॉक्टर बताती हैं कि उनकी एक क्लाइंट ने बिना किसी डायट और कैलोरी काउंट किए बस कुछ सरल बदलावों से 9 किलो वजन कम किया। आप भी वेट लॉस जर्न में हैं तो जानिए क्या हैं वो बदलाव।

वजन कम करने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग क्रेश डायटिंग को अपनाते हैं तो कुछ लोग कैलोरी काउंट करके खाते हैं। लेकिन अगर आपसे कहा जाए की आप बिना कुछ छोड़े भी वजन कम कर सकते हैं, तो आपको शायद ही यकीन होगा। एमडी डॉक्टर स्नेहल ने अपने एक इंस्टाग्राम पर अपने एक ऐसे ही क्लाइंट के बारे में बताया है। डॉक्टर लिखती हैं कि उनकी एक क्लाइंट ने 9 किलो वजन डायट कंट्रोल से नहीं बल्कि खाने की आदतों के पीछे छिपी समस्या को ठीक करके किया।उन्होंने5 सरल बदलावों के बारे में बताया है आप भी जानें।
वेट लॉस के लिए 5 सरल बदलाव
1. वजन कम न होने का असली कारण पहचानें
बहुत ज्यादा स्ट्रेस, देर रात का अकेलापन या काम का तनाव आपको वेट लॉस करने से रोक सकता है। एक्सपर्ट कहती हैं कि एक बार कारण पता चल जाए, तो खुद को दोष देना बंद कर दें और मुश्किल समय के लिए पहले से प्लानिंग करें।
2. नियमित देसी खाना, बेवजह के स्नाक्स को अवॉइड
बैलेंस दाल, सब्जी, रोटी, दही खाएं। दिन भर थोड़ा-थोड़ा खाने की तुलना में सही खाने से खाने की इच्छा कम होती है। कार्बोहाइड्रेट से परहेज न करें।
3. ईमोशनल ईटिंग से बचें
स्ट्रेस के दौरान ज्यादातर लोग ईमोशनल ईटिंग करते हैं। एक्सपर्ट कहती हैं इस तरह खाने से पहले, तीन गहरी सांसें लें और पानी पिएं। यह अनियंत्रित खाने की आदत को खत्म कर सकता देता है।
4. नियमित रूटीन
नियमित नींद, सुबह की रोशनी, हल्की एक्सरसाइज आपके नर्वस सिस्टम को शांत कर सकता है, तो खाने की इच्छा कम हो जाती है। वजन कम करने के लिए लंबे समय तक जिम जाने से बचें।
5. सपोर्ट
वजन घटाना तब आसान हो जाता है जब कोई आपको समझता है, न कि सिर्फ आपकी कैलोरी को काउंट करता है। इसलिए कोशिश करें कि कोई जीवनसाथी, सबसे अच्छा दोस्त या कोई एक्सपर्ट आपके साथ हो।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




