
हेल्दी खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ रहा है वजन? डॉक्टर ने बताई असली वजह
अगर आप हेल्दी खाना खाने के बावजूद वजन बढ़ने से परेशान हैं, तो वजह आपकी डाइट नहीं बल्कि बढ़ा हुआ कोर्टिसोल हार्मोन हो सकता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विशाल खुराना बताते हैं इसके पीछे की असली वजह।
अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, तला-भुना और जंक फूड भी कम कर चुके हैं, लेकिन फिर भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा तो समस्या आपकी प्लेट में नहीं बल्कि आपके हार्मोन में हो सकती है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विशाल खुराना के अनुसार, लगातार बढ़ा हुआ कोर्टिसोल लेवल वजन बढ़ने की एक बड़ी और अक्सर अनदेखी वजह है।
स्ट्रेस हार्मोन
कोर्टिसोल को आमतौर पर 'स्ट्रेस हार्मोन' कहा जाता है। यह हार्मोन एड्रिनल ग्लैंड्स से निकलता है और शरीर के स्ट्रेस रिस्पॉन्स को कंट्रोल करता है। सामान्य स्थिति में कोर्टिसोल सुबह ज्यादा और रात को कम होता है, लेकिन जब तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो इसका स्तर लगातार ऊंचा रह सकता है। यही स्थिति वजन बढ़ने, खासतौर पर पेट के आसपास फैट जमा होने का कारण बनती है।
डॉ. खुराना बताते हैं कि हाई कोर्टिसोल के लक्षणों में हाई ब्लड प्रेशर, चेहरे पर सूजन, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या, महिलाओं में अनचाहे बालों की ग्रोथ और हड्डियों की कमजोरी शामिल हो सकती है। लंबे समय तक कोर्टिसोल बढ़ा रहने से मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर कंट्रोल भी प्रभावित होता है।
क्यों बढ़ता है कोर्टिसोल?
कोर्टिसोल बढ़ने की सबसे आम वजह क्रॉनिक स्ट्रेस है। लगातार ओवरथिंकिंग, काम का दबाव और भावनात्मक तनाव- शरीर को हमेशा 'फाइट या फ्लाइट' मोड में रखता है। इसके अलावा नींद की कमी, अनियमित दिनचर्या और कुछ स्टेरॉयड दवाओं का लंबे समय तक सेवन भी कोर्टिसोल को बढ़ा सकता है।
एंटी- कोर्टिसोल फूड्स
इस स्थिति में सिर्फ कैलोरी गिनना काफी नहीं होता। डॉ. खुराना के अनुसार, एंटी-कोर्टिसोल डाइट अपनाना जरूरी है जिसमें ब्लड शुगर को स्थिर रखने वाले और स्ट्रेस कम करने वाले फूड्स शामिल हों।
साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां, फल, पर्याप्त प्रोटीन और हेल्दी फैट्स कोर्टिसोल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही दही, छाछ जैसे फर्मेंटेड फूड्स आंतों की सेहत सुधारते हैं जो स्ट्रेस कंट्रोल से सीधे जुड़े हैं। पर्याप्त पानी पीना, कैमोमाइल या तुलसी जैसी हर्बल चाय और सीमित कैफीन का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।
नोट: विशेषज्ञों का कहना है कि वजन कंट्रोल सिर्फ डाइट से नहीं, बल्कि स्ट्रेस मैनेजमेंट, अच्छी नींद और संतुलित लाइफस्टाइल से संभव है। जब कोर्टिसोल कंट्रोल में आता है, तब शरीर सही मायनों में हेल्दी खाने पर प्रतिक्रिया देना शुरू करता है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए डॉक्टर से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




