10 दिनों में करें 5Kg तक वेट लॉस! डॉ उपासना ने बताया डाइट प्लान, बेली फैट भी कम होगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Weight Loss Diet: क्या आपका वजन भी बहुत बढ़ गया है, खासकर बेली फैट कम होने का नाम नहीं ले रहा? तो डॉ उपासना का बताया ये डाइट प्लान 10 दिनों तक फॉलो कर के देखिए, रिजल्ट वाकई आपको हैरान कर देंगे।

Weight Loss Diet

बढ़ता वजन आजकल कई लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन चुका है। सबसे खराब बात है कि इसे कम करना भी आसान नहीं होता। खासकर बेली फैट तो बड़ी मुश्किल से जाता है। वैसे भी आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में जिम वगैरह के लिए टाइम निकालना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट पर थोड़ा सा कंट्रोल कर के अच्छा-खासा वेट लॉस कर सकते हैं। प्रॉपर टाइम पर अगर सही मील ली जाए, तो बेली फैट को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक डाइट प्लान शेयर किया है। उनका कहना है कि अगर आप इसे 10 दिन लगातार फॉलो करें तो 5 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है डाइट प्लान।

70-80% बेली फैट को कम कर देगा ये डाइट प्लान

डॉ उपासना वोहरा बताती हैं कि अगर आपका वजन बहुत बढ़ गया है, खासतौर से पेट काफी निकल गया है तो ये डाइट प्लान 10 दिन तक फॉलो कर के देखें। इससे आपका 5 किलो तक वजन कम हो सकता है, वहीं पेट और कमर की चर्बी 70-80% तक कम हो सकती है। जिन लोगों के पास एक्सरसाइज के लिए ज्यादा टाइम नहीं है, वो इस डाइट को फॉलो कर सकते हैं। इससे कम समय में ही काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इस तरह करें सुबह की शुरुआत

डॉक्टर कहती हैं कि सुबह उठते की खाली पेट सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी पीएं। पानी तेज गर्म होना चाहिए, जिसे आपको चाय की तरह सिप-सिप कर के पीना है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, साथ ही इससे आपका पाचन तंत्र भी एक्टिवेट हो जाता है। जिससे पेट अच्छी तरह साफ होने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

सुबह का नाश्ता कब और कैसा करना है?

डॉ उपासना कहती हैं कि अपना खाने-पीने का रूटीन दस बजे के बाद शुरू करें। नाश्ते में आपको कोई भी एक फल ले लेना है, जो उस वक्त सीजन में चल रहा हो। फलों का जूस पीना अवॉइड करें क्योंकि उसमें सिर्फ शुगर होती है। वहीं पूरा फल खाने से फाइबर और बाकी के पोषक तत्व भी शरीर को मिल जाते हैं।

लंच कितने बजे करना है?

इस डाइट प्लान के मुताबिक आपको अपना दोपहर का खाना ढाई या तीन बजे के आसपास खाना है। लंच में आप घर का बना हुआ नॉर्मल खाना जैसे दाल, चावल, सब्जी, रोटी खा सकते हैं। साथ में थोड़ा सा सलाद भी एड करें तो फायदेमंद होता है। इस टाइम आप आराम से फुल पेट भर के खाना खा सकते हैं।

शाम 5 बजे के बाद बंद दें खाना

डॉ उपासना कहती हैं कि शाम 5 तक आपको अपनी लास्ट मील ले लेनी है। इसमें आप एक कटोरी पोहा, उपमा, इडली या सैंडविच बनाकर खा सकते हैं। बस घर का बना हुआ हेल्दी और कम तेल वाला ऑप्शन अपनी डाइट में शामिल करें। फिर शाम 5 बजे के बाद से आपको सिर्फ पानी पीना है और किसी तरह की कोई भी चीज खाना अवॉइड करना है। अगले दिन 10 बजे या 12 बजे के बाद ही अपनी पहली मील लें। इस तरह से फास्टिंग अगर आप 10 दिन करते हैं, तो बेली फैट भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।