डिनर में दाल-चावल खाने से बढ़ सकता है फैट, डॉक्टर से जानें किस तरह खाना है सेफ
भारतीय घरों में दाल-चावल रोजाना बनने वाली डिशेज में से एक है। इसे लंच और डिनर दोनों में खाना पसंद किया जाता है। लेकिन क्या डिनर में दाल चावल खाने से फैट बढ़ता है? यहां डॉक्टर से जानें।

दाल-चावल करोड़ों भारतीयों के लिए एक इमोशन है। यह सादगी, सुकून और सेहत का सबसे बेहतरीन मिक्स है। ज्यादातर लोग इसे लंच और डिनर में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ का मानना है कि डिनर में दाल-चावल खाने से फैट बढ़ता है। ऐसे में डाक्टर स्नेहल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि दाल-चावल खाने पर किस वजह से बढ़ता है फैट। जानिए-
क्या कहती हैं डॉक्टर
डॉक्टर कहती हैं कि दाल-चावल प्रोटीन और कार्ब्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसे खाने के बाद संतुष्टी होती है और इसे पचाना भी आसान होता है। इसके अलावा ये गट हेल्थ को भी सपोर्ट करने में मदद करता है।
किस वजह से बढ़ता है वजन?
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप दाल चावल को सही तरह से नहीं खाते हैं तो फैट बढ़ने की समस्या हो सकती है। डॉक्टर बताती हैं कि कुछ लोग ढाई कटोरी चावल के साथ सिर्फ आधी कटोरी दाल खाते हैं। ऐसे में प्रोटीन बैलेंस नहीं होता। इसके अलावा सब्जी और सलाद शामिल नहीं करते हैं तो फाइबर की भी कमी हो सकती है। जिसकी वजह से ग्लूकोज लेवल बढ़ता है और 2 ही घंटे में भूख लग सकती है।
किस तरह खाने पर नहीं बढ़ता फैट?
1) पोर्शन का रखना होगा ख्याल
दाल चावल खाने के लिए बस एक चीज का ध्यान रखें कि एक कटोरी चावल, एक पूरी कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी को खाने में शामिल करें।
2) डिनर के बाद की गलती
ज्यादातर लोगों का फैट इसलिए भी बढ़ता है क्योंकि वह डिनर करने के तुरंत बाद बैठ जाते हैं या फिर लेट जाते हैं। इसके अलावा फैट बढ़ने का कारण खाकर एक जगह बैठकर सिर्फ स्क्रोलिंग और नमकीन या मीठा खाते रहते हैं। चलना-फिरना नहीं होने के कारण ही फैट बढ़ता है।
3) तेल बनता है वजह
दाल तड़का बनाने के लिए लोग कम से कम 3 से 4 चम्मच घी या तेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में ये एक्सट्रा कैलोरी बढ़ने का कारण बनता है। कोशिश करें कि सिर्फ एक या दो चम्मच तेल से दाल बनाएं। ऐसा करने से कैलोरी कम भी हो जाएगी और टेस्ट भी खराब नहीं होगा।
4) जल्दी-जल्दी खाना
दाल-चावल खाने में सोफ्ट होते हैं और ऐसे में इसे ओवरईट करना आसान होता है। हो सकता है कि आप जब तक पेट भरने को महसूस करें तब तक आप खूब खा चुके हों। इसलिए धीरे खाएं। खाना खाने के लिए कम से कम 15 से 20 मिनट का समय लें। जब पेट 80 प्रतिशत तक भर जाए तब खाना बंद कर दें।
5) दिन भर क्या खाया
अगर आप दिनभर खाना नहीं खाते हैं तो हो सकता है कि आप रात में एक साथ बहुत सारा खाना खा लें। फैट बढ़ने की वजह में बेवजह स्नैकिंग और दिनभर की लो प्रटीन डायट शामिल है।
दाल चावल बनाएं फैट लॉस फ्रेंडली
दाल-चानल फैट लॉस फ्रेंडली बनाने के लिए एक कटोरी दही या छाछ पिएं। खीरे-गाजर की सलाद खाएं और एक प्रोटीन आइटम जैसे पनीर, स्प्राउट्स, अंडा मील में शामिल करें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


