Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसDhurandhar actor R Madhavan Lost Weight in 21 Days without diet foods and workout fitness tips in hindi
'धुरंधर' आर माधवन ने बिना जिम और डायटिंग के 21 दिन में किया वेट लॉस, खाने-सोने का बदला था समय

'धुरंधर' आर माधवन ने बिना जिम और डायटिंग के 21 दिन में किया वेट लॉस, खाने-सोने का बदला था समय

संक्षेप:

R Madhavan Weight Loss Tips: एक्टर आर माधवन अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वह हर रोल के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। एक्टर ने फिल्म नाम्बी इफेक्ट के बाद अपने बढ़े वजन को सिर्फ 21 दिनों में कम किया और वो भी बिना जिम और डायटिंग के। चलिए उनके टिप्स बताते हैं।

Dec 16, 2025 08:50 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्टर आर माधवन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जो अपने किरदार को पूरी जान लगाकर निभाते हैं। आर माधवन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में अजय सान्याल का किरदार निभाया, जो हिट हुआ है। आर माधवन ने अपने बीते प्रोजेक्ट्स के लिए काफी वजन बढ़ाया था और फिर उन्हें कम करने की चुनौती भी उनके सामने थी। आर माधवन ने बिना जिम और डायटिंग के सिर्फ 21 दिनों में अपना वजन कम किया। इसके लिए उन्होंने अपनी कुछ आदतों को बदला। इसके बारे में खुद माधवन ने पोस्ट के जरिए बताया था, उन्होंने कहा न मैंने वर्कआउट किया और न ही डायटिंग, मैंने कोई सर्जरी भी नहीं कराई लेकिन वजन कम किया। चलिए आपको बताते हैं माधवन ने वजन कम कैसे किया?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या थी डायट

आर माधवन ने पहले अपना एलर्जी टेस्ट करवाया, जिसमें ये पता चलता है कि आपकी बॉडी को क्या चीजें नुकसान करती हैं और क्या फायदा पहुंचाती हैं। इसके बाद माधवन ने सादी डायट लेना शुरू कर दी। वह वही चीजें खाते थे, जो उनके शरीर को फायदा दें। उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा भी लिया और खाने को अच्छे से 45-60 बार चबाकर खाते थे, जिससे पाचन बेहतर हो। एक्टर सुबह का नाश्ता हैवी रखते थे और फिर 3 बजे तक सलाद, फल, जूस लेते थे। इसके बाद ताजा पका हुआ खाना शाम 6:45 तक खा लेते थे। इसके बाद वह कोई भी चीज नहीं खाते थे। इस दौरान एक्टर पानी भी अच्छी मात्रा में पीते थे। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर हो जाते हैं और फिट बॉडी बनती है।

डेली मूवमेंट्स

माधवन का कहना है कि मैंने कोई हैवी वर्कआउट या एक्सरसाइज नहीं की बस अपने डेली मूवमेंट को रोजाना समय से किया। डेली सुबह माधवन करीब आधे घंटे टहलने जाते थे और इसके थोड़ी देर बाद साइकिलिंग भी करते थे। इन चीजों को करने से पेट की चर्बी, कैलोरी बर्न होती है और मोटापा कम हो जाता है।

सोने का नियम

आर माधवन 10 बजे सो जाते थे और इसके डेढ़ घंटे पहले ही स्क्रीन देखना बंद कर देते थे। इससे नींद में सुधार हुआ और आंखों को भी फायदा होता है। एक्टर करीब 7-8 घंटे की प्रॉपर नींद लेते थे और फिर अगले दिन सेम रूटीन फॉलो करते थे। ऐसा उन्होंने करीब 21 दिनों तक किया और वजन घटा लिया। उनका कहना है कि वजन कम करने के लिए आपको डायटिंग, वर्कआउट या फिर किसी सप्लीमेंट की जरूरत नहीं है, बस रेगुलर अच्छा खाना, सही समय पर सोना और फिजिकल एक्टिविटीज पर थोड़ा सा ध्यान देना होगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।