'दुआ' की मम्मी दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी के बाद कैसे घटाया वजन? फिटनेस कोच ने बताया पूरा फिटनेस प्लान
Deepika Padukone Fitness Tips: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बेटी दुआ के होने के बाद अपना वजन कम कर फिर से खुद को मेंटेन किया। चलिए जानते हैं उनका फिटनेस रूटीन और डायट प्लान क्या था।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिटनेस के मामले में भी दुआ की मम्मी कई हसीनाओं को सीधी टक्कर देती हैं। दीपिका अनुशासन में रहना पसंद करती हैं और कोई भी काम वह पूरी मेहनत और लगन के साथ करती हैं। उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने बताया कि दीपिका वर्कआउट करना कभी स्किप नहीं करती हैं और पूरी लगन के साथ एक्सरसाइज करती हैं। कोच का कहना है कि बेटी दुआ के जन्म के कुछ समय बाद से ही दीपिका ने वर्कआउट करना शुरू कर दिया था। उनके परफेक्ट फिटनेस प्लान की वजह से वह वापिस पहले जैसे शेप में लौट पाई हैं। चलिए बताते हैं क्या था दीपिका का फिटनेस रूटीन।
दीपिका करती थीं ये एक्सरसाइज
यास्मीन कराचीवाला ने बताया कि दीपिका फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। वह डिलीवर होने के कुछ समय बाद ही वर्कआउट करने के लिए आ गई थीं और उन्होंने पिलाटे एक्सरसाइज करना शुरू किया था। वह करीब 1 घंटे तक इसे लगातार करती रहती थीं। प्रेग्नेंसी के बाद पिलाटे करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता था। इसमें शरीर का अच्छा मूवमेंट हो जाता है और एक्स्ट्रा फैट कम हो जाता है।
अन्य फायदे
फिटनेस कोच का कहना है कि पिलाटे करने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे पेट की चर्बी कम होती है और कमर-पीठ का दर्द कम होता है। पिलाटे अगर आप करती हैं, तो आपका शरीर पहले की तरह फिट हो सकता है और मजबूत भी। इससे शरीर में लचीलापन भी आ जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाएं पिलाटे कर सकती हैं लेकिन एक्सपर्ट की सलाह पर।
रनिंग
पिलाटे के अलावा दीपिका रनिंग भी करती हैं। ट्रेडमिल पर हल्की-हल्की रनिंग या वॉकिंग भी आपको मजबूत बनाती है। लगातार चलते रहने से पेट की चर्बी कम हो जाती है और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रनिंग के अलावा दीपिका डांसिंग, वेट लिफ्टिंग भी करती हैं।
हेल्दी डायट
दीपिका को फिट रहने में सबसे ज्यादा मदद उनकी हेल्दी डायट ने की। एक्ट्रेस हमेशा से घर का बना खाना खाती हैं और डिलीवरी के बाद उन्होंने अपने खाने से घी-तेल की मात्रा थोड़ी कम कर दी थी। चिकनाई ज्यादा खाने से पेट बाहर ही निकला रहता है। ऐसे में दीपिका जूस, फल, सलाद, नट्स, सादा खाना खाती हैं। खासतौर पर प्रोटीन युक्त फूड्स वह खाती थीं, जिससे उनके बेबी को भी सही पोषण मिलें।
स्ट्रिक्ट रूटीन
दीपिका की तरह आप भी डिलीवरी के बाद फिट हो सकती हैं, बस आपको स्ट्रिक्ट डायट और रूटीन फॉलो करना होगा। शुगरी आइटम, जंक फूड्स को बाय कहना पड़ेगा और एक्सरसाइज-हेल्दी डायट पर फुल फोकस करना होगा। इससे आप भी खुद को मेंटेन कर सकती हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



