वजन कम करना है लेकिन स्वाद भी चाहिए? ट्राई करें ये खट्टा-मीठा सलाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Weight Loss Salad: वजन कम करने की कोशिश में कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं? तो ये कलरफुल सलाद आपकी भूख शांत करने के साथ-साथ खाने में भी काफी मजेदार लगेगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

Weight-Loss friendly salad
डाइट फॉलो कर रहे हैं तो एक बार जरूर बनाएं ये खट्टा-मीठा सलाद।

वजन कम करने की कोशिश में कई लोग खाना कम कर देते हैं या फिर ऐसी चीजें खाने लगते हैं जो उन्हें पसंद ही नहीं होतीं। लेकिन वजन घटाने के लिए खाना छोड़ना जरूरी नहीं है। बस खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जो स्वादिष्ट हों और खाने के बाद पेट कुछ देर भरा भी लगे। ऐसा ही एक आसान ऑप्शन है ये रंग-बिरंगा सलाद। इसे दोपहर के खाने के साथ, शाम की हल्की भूख में या रात में भी खा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए गैस जलाने तक की जरूरत नहीं पड़ती।

वजन घटाने के लिए क्यों अच्छा है?

इस सलाद में फल और सब्जियां दोनों हैं। इनमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो खाने के बाद पेट को कुछ समय तक भरा रखने में मदद करता है। इससे बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग भी कम हो सकती है।

सलाद बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 खीरा

1 सेब

थोड़ी सी हरी धनिया

4-5 अखरोट

1 छोटा चम्मच जैतून का तेल

थोड़ा नमक

थोड़ी काली मिर्च

1 छोटा चम्मच शहद

1 छोटा चम्मच नींबू का रस

1-2 छोटे चम्मच संतरे का रस

सबसे पहले काट लें सारी चीजें

खीरे और सेब को अच्छी तरह धो लें। अब दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। सेब का छिलका चाहें तो रहने दें। अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें। अखरोट को हाथ से छोटे टुकड़ों में तोड़कर ऊपर से डाल दें। अखरोट सलाद को थोड़ा कुरकुरा बनाएगा और खाने में भी मजा आएगा।

Healthy Salad Recipe

अब बनाएं चटपटी ड्रेसिंग

एक छोटी कटोरी में जैतून का तेल, शहद, नींबू का रस और संतरे का रस डालें। इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। नींबू की खटास, संतरे की हल्की मिठास और शहद की मिठास सलाद का स्वाद काफी अच्छा कर देती है। अगर आपको ज्यादा खट्टा पसंद है तो नींबू थोड़ा ज्यादा डाल सकते हैं।

सारी चीजें अच्छी तरह मिला दें

अब तैयार ड्रेसिंग को कटे हुए खीरे और सेब के ऊपर डालें। इसमें अखरोट और धनिया भी है। सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें, ताकि ड्रेसिंग हर टुकड़े पर लग जाए। बस आपका क्रंची और रिफ्रेशिंग सलाद तैयार है। इसे बनाकर तुरंत खाना अच्छा रहेगा, क्योंकि इससे खीरा और सेब का कुरकुरापन बना रहेगा।

Healthy Salad

इसे कब खा सकते हैं?

इस सलाद को दोपहर के खाने के साथ या फिर शाम को हल्की भूख लगे तो भी खा सकते हैं। रात में कुछ हल्का खाने का मन हो तो भी यह एक अच्छा ऑप्शन है। अगर आप इसे ज्यादा देर तक पेट भरा रखने वाला खाना बनाना चाहते हैं, तो इसमें पनीर, चना या अंकुरित अनाज जैसी चीजें भी मिला सकते हैं। इससे खाने में प्रोटीन भी जुड़ जाएगा।

क्या सिर्फ ये सलाद खाने से वजन कम होगा?

  • सिर्फ एक सलाद खाने से वजन कम नहीं होता। वजन कम करने के लिए पूरे दिन आप क्या और कितना खाते हैं, कितना चलते-फिरते हैं और आपकी नींद कैसी है, इन सभी चीजों का असर पड़ता है।
  • ये सलाद आपके रोज के खाने में जरूर शामिल हो सकता है। खासकर अगर आप बहुत ज्यादा तला-भुना या पैकेट वाला खाना खाते हैं, तो उसकी जगह कभी-कभी ऐसा सलाद लेना एक पॉजिटिव चेंज हो सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसवजन कम करना है लेकिन स्वाद भी चाहिए? ट्राई करें ये खट्टा-मीठा सलाद