Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसcopd awareness month 2025 know 3 simple breathing exercises strengthen lungs reduce risk of copd expert explain benefits
फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ 'COPD' के खतरे को कम करती हैं ये 3 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताएं फायदे

फेफड़ों को मजबूत बनाने के साथ 'COPD' के खतरे को कम करती हैं ये 3 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट ने बताएं फायदे

संक्षेप:

COPD Awareness Month 2025 : डॉ. अंकुर ओहरी कहते हैं कि जिन बच्चों को अस्थमा, एलर्जी, सर्दी-खांसी जल्दी होती है, उनके लिए रोजाना सांस से जुड़ी ये 3 एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

Nov 29, 2025 09:42 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवंबर महीने को सीओपीडी जागरूकता माह 2025 (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के रूप में मनाया जाता है। यह महीना लोगों के बीच सीओपीडी से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। सीओपीडी यानी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, फेफड़ों के अन्य भागों को नुकसान पहुंचने के कारण पैदा होने वाली एक स्थिति है। जिसकी वजह से सूजन के साथ अन्य समस्याएं, जो वायु प्रवाह को अवरुद्ध करती हैं और सांस लेना कठिन बना देती हैं, व्यक्ति को परेशान करने लगती हैं। इस खास मौके पर रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर ओहरी से जानते हैं ऐसी 3 एक्सरसाइज के बारे में फेफड़ों की क्षमता अच्छी बनाए रखने में मदद करती हैं। डॉ. अंकुर ओहरी कहते हैं कि जिन बच्चों को अस्थमा, एलर्जी, सर्दी-खांसी जल्दी होती है, उनके लिए रोजाना सांस से जुड़ी ये 3 एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन 3 एक्सरसाइज को करने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि ये बिल्कुल दवा रहित (drug-free) हैं और घर पर ही बड़ी आराम से की जा सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेहतमंद फेफड़ों के फायदे

मजबूत फेफड़े बच्चों का बार-बार खांसी, सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी या अस्थमा के दौरे से बचाव करते हैं। इसके अलावा फेफड़ों की क्षमता अच्छी होने पर शरीर ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन ले पाता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।

1) डायफ्रामैटिक (बेली) ब्रीदिंग – पेट से सांस भरना

इस एक्सरसाइज को करने के लिए बच्चे को सीधा बैठाएं या लेटने के लिए कहें। इसके बाद एक हाथ पेट पर रखकर और नाक से धीरे-धीरे सांस अंदर खींचने के लिए कहें। सांस लेते समय अगर पेट ऊपर उठे तो इसका मतलब है हवा फेफड़ों में जा रही है। अब मुंह से धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़े और महसूस करें कि पेट नीचे जा रहा है। इस एक्सरसाइज को रोज 5–10 मिनट करें। इससे डायफ्राम मजबूत होता है, बच्चे सही तरीके से सांस भरना सीखते हैं और फेफड़ों का विकास बेहतर होता है।

2) पर्स्ड-लिप ब्रीदिंग – संकरे होंठों से सांस छोड़ना

इस एक्सरसाइज को करने से खांसी, सांस फूलना या अचानक मुश्किल महसूस होने पर बहुत आराम मिलता है। इस एक्सरसाइज को करवाने के लिए बच्चे को नाक से सांस भरने के सिए कहें। इसके बाद होंठों को ऐसे गोल कर लें जैसे सीटी बजानी हो या स्ट्रॉ पकड़कर फूंक मारनी हो। इसके बाद धीरे-धीरे हवा बाहर निकालें। इससे एयरवे रिलैक्स होते हैं, सांस की रफ्तार नियंत्रित होती है और अस्थमा या खांसी की शिकायत कम होती है।

3) मजेदार एक्सरसाइज – खेल-खेल में फेफड़े मजबूत

बच्चों को सिखाने का सबसे आसान तरीका है इसे गेम बना देना। उदाहरण के लिए-

बलून फुलाना (गुब्बारा) – इससे फेफड़े फैलते हैं और क्षमता बढ़ती है।

बबल्स बनाना (साबुन के बुलबुले फुलाना) – धीमे, लंबी सांस छोड़ना सिखाता है।

पिनव्हील/चकरी घुमाना – सांस का नियंत्रण बेहतर होता है।

हारमोनिका, रिकॉर्डर जैसे वाद्य बजाना – फेफड़ों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

एक्सरसाइज को रोजमर्रा की आदतों में शामिल करने के फायदे

-सिर्फ 10–15 मिनट रोजाना करने से बच्चे के फेफड़ों की क्षमता, सांस लेने का तरीका और इम्यूनिटी बेहतर होती है।

-नियमित अभ्यास बच्चों को आराम से, गहरी और स्वस्थ सांस लेने में मदद करता है।

-मजबूत फेफड़े मतलब कम दिक्कतें, कम दवा और एक्टिव और खुश बच्चा।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।