Cocktail 2 के लिए कृति सेनन ने किया तगड़ा वर्कआउट, डाइट की इन 2 चीजों से मिली परफेक्ट 'बिकिनी बॉडी'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फिल्म कॉकटेल 2 के लिए कृति सेनन  ने टोन्ड और बिकिनी बॉडी बनाई, जिसे लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं। अब हर कोई उनका फिटनेस मंत्र जाना चाहता है। कृति ने ऐसी बॉडी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। चलिए आपको उनके वर्कआउट रूटीन और डाइट के बारे में बताते हैं।

Cocktail 2 Kriti Sanon Fitness tips

फिल्म कॉकटेल 2 19 जून को रिलीज होने वाली है लेकिन उसके गाने और ट्रेलर लोगों के बीच काफी ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म में कृति सेनन का लुक बिल्कुल हॉट अंदाज में दिखेगा, इसका अंदाजा ट्रेलर से ही लग चुका है। एक्ट्रेस के करियर की यह पहली फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने बिकिनी बॉडी तैयार की है। इस टोन्ड और फिट फिगर के लिए कृति ने जमकर मेहनत की है और स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो की। उनके ट्रेनर करण साहनी ने बताया कि एली के किरदार के लिए कृति को बिल्कुल टोन्ड, फिट, स्लिम और बिकिनी वाली बॉडी चाहिए थी, इसके लिए एक्ट्रेस ने मांइड मेकअप पहले ही कर लिया था। उन्हें पता था कि बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करना आसान नहीं होगा और इसके लिए कई चीजों को फॉलो करना पड़ेगा। इस रोल को करने के लिए बड़ा टास्क ये था कि शरीर का वजन कम करने के साथ चेहरे का ग्लो और नैचुरल चमक बरकरार ही रखनी थी, तो जाहिर है कृति को मेहनत ज्यादा ही करनी थी। तो चलिए आपको बताते हैं कृति सेनन ने क्या-क्या किया?

जिम में बहाया खूब पसीना

कृति सेनन के ट्रेनर ने बताया कि हफ्ते के 6 दिन एक्ट्रेस ने जिम में जमकर पसीना बहाया। उन्हें साइज जीरो नहीं बल्कि फिट और मस्कुलर बॉडी चाहिए। ऐसे में वह एक भी दिन जिम स्किप नहीं कर सकती थीं। अगर किसी दिन उनका मन ना भी हो, तब भी उन्हें पूरे मन से जिम आकर वर्कआउट करना ही पड़ रहा था। डायरेक्टर ने साफतौर पर कहा था कि कैमरे पर शरीर दुबला-पतला लेकिन टोन्ड दिखना चाहिए और चेहरे की चमक भी बनी रहे।

वर्कआउट में क्या-क्या शामिल किया

कृति सेनन के वर्कआउट रूटीन की बात करें तो हैवी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, इंक्लाइन वॉकिंग, जोन 2 कार्डियो जैसी चीजों को शामिल किया गया था। हैवी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में वजन उठाने वाले एक्सरसाइज शामिल होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को टोन्ड लुक देने में मदद करते हैं। इसमें स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स, लंजेस, हिप थ्रस्ट्स और शोल्डर प्रेस जैसी एक्सरसाइज की जाती हैं। तो वहीं इंक्लाइन वॉकिंग यानी ट्रेडमिल पर ढलान (Incline) सेट करके चलना। सामान्य वॉकिंग की तुलना में यह ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और पैरों, ग्लूट्स व कोर मसल्स पर अधिक काम करती है। जोन 2 कार्डियो मीडियम तीव्रता वाला कार्डियो वर्कआउट होता है, जिसमें हार्ट रेट लगभग 60 से 70 प्रतिशत के बीच रहती है।

डाइट में फॉलो की 2 चीजें

कैलोरी-डेफिसिट डाइट- Calorie Deficit Diet का मतलब होता है, जिसमें आप दिनभर में जितनी कैलोरी खर्च करते हैं, उससे कम कैलोरी का सेवन करते हैं। जब शरीर को भोजन से कम ऊर्जा मिलती है, तो वह अतिरिक्त ऊर्जा के लिए शरीर में जमा फैट का उपयोग करने लगता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। मान लीजिए आपका शरीर रोजाना 2,000 कैलोरी खर्च करता है। अगर आप 1,500–1,700 कैलोरी ही लेते हैं, तो 300–500 कैलोरी का डेफिसिट बन जाता है। समय के साथ यह डेफिसिट फैट लॉस में मदद कर सकता है।

हाई-प्रोटीन डाइट- कृति ने अपनी डाइट में हाई प्रोटीन शामिल किया। इस डाइट में कार्बोहाइड्रेट और फैट की तुलना में प्रोटीन का सेवन अधिक रखा जाता है। यह डाइट मांसपेशियों के निर्माण, उनकी रिकवरी और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करती है। प्रोटीन को पचाने में शरीर को अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है और यह भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

जंक फूड से बिल्कुल दूरी

कृति ने इंटरव्यू में बताया कि वह इटली के सिसिली में शूट कर रही थी और वहां सिर्फ पिज्जा, पास्ता ही मिलता है। लेकिन उन्हें किसी भी चीज को खाने की परमिशन नहीं थी और उन्होंने इस दौरान जंक फूड्स और अपनी क्रेविंग को बिल्कुल कंट्रोल में रखा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।