बॉडी बनाने वालों के लिए सबक है कंस्ट्रक्शन वर्कर का ट्रांसफॉर्मेशन, चावल खाकर किया 5 दिन वर्कआउट

Apr 17, 2026 06:31 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

C onstruction worker body transformation: चेन्नई के वर्कर ने तीन टाइम चावल खाकर और 5 दिन वर्कआउट के दम पर पूरे बॉडी का ट्रांसफार्मेशन किया है। सोशल मीडिया पर उसका ये वीडियो वायरल हो रहा जिसमे उसने अपने वर्कआउट प्लान और डाइट को शेयर किया है।

बॉडी बनाने वालों के लिए सबक है कंस्ट्रक्शन वर्कर का ट्रांसफॉर्मेशन, चावल खाकर किया 5 दिन वर्कआउट

बॉडी और मसल्स बनाने के लिए आपको फैंसी डाइट और महंगे जिम की मेम्बरशिप की जरूरत नहीं। अगर आपको ये झूठ लगता है तो जरा इस कंस्ट्रक्शन वर्कर को देख लें। जिसने अपनी सिंपल सी डाइट और वर्कआउट प्लान से पूरी बॉडी को ट्रांसफार्म कर दिया है। चेन्नई के इस वर्कर ने बाइसेप्स, एब्स के साथ पूरी बॉडी को ट्रांसफार्म किया है। इंस्टाग्राम पर फिट ब्लॉग ने इस स्टोरी को शेयर किया है। जिसमे वर्कर ने बताया कि कैसे अपनी डाइट और वर्कआउट रूटीन को फॉलो कर उसने ये बॉडी ट्रांसफार्मेशन किया है।

ना इडली ना डोसा केवल राइस को डाइट में किया शामिल

बॉडी के इस पूरे ट्रांसफार्मेशन के लिए वर्कर ने बहुत ही सिंपल मील को फॉलो किया। जिसमे कार्ब्स की भरमार है। टिपिकल साउथ इंडियन मील डोसा और इडली को छोड़कर उसने हाई कार्ब डाइट फॉलो की, जिसमे एग, व्हाइट राइस, राइस दलिया और लाल वाले केले शामिल है। उसने बताया कि वो केवल चावल को सांभर, रसम के साथ दिन के तीनों मील में खाता है। जिसमे गाजर, चुकंदर और दूसरी सब्जियों से तैयार करी शामिल रहती है। इसके साथ सप्ताह में एक दिन मटन, नो चिकन और नो फिश।

5 डे वर्कआउट प्लान फॉलो किया

अपने फिजिकल लेबर वर्क के बावजूद कंस्टर्क्शन वर्कर ने पूरे 5 दिन बॉडीबिल्डिंग के रूटीन को फॉलो किया है। पूरे मेथड के साथ वो अपने हर मसल्स ग्रुप को एक दिन फॉलो करता है। मंडे को चेस्ट वर्कआउट, मंगलवार को शोल्डर वर्कआउट, बुधवार को बैक वर्कआउट, गुरुवार को बाइसेप्स और ट्राईसेप्स और शुक्रवार को लेग वर्कआउट। वर्कर ने बताया कि अपने काम की वजह से वो लेग वर्कआउट को ज्यादा नहीं करता है। क्योंकि इससे हैवी लिफ्टिंग और चलने-फिरने में दिक्कत होती है।

नेचुरल स्ट्रेंथ से बनाई बॉडी

कंस्ट्रक्शन वर्कर ने किसी भी सप्लीमेंट, परफार्मेंस बढ़ाने वाले स्टेयरॉइड लेने से पूरी तरह मना करते हुए बताया कि उसके इस फिजिकल ट्रांसफार्मेशन का कमाल केवल वर्क-ईट-स्लीप साइकल का है। यहां तक कि उसने बताया कि वो व्हे प्रोटीन भी नहीं लेता। साथ ही बताया कि बॉडी की सही रिकवरी के साथ बुरी आदतों से दूरी और रोजाना सात घंटे की नींद के जरिए उसने ये बॉडी ट्रांसफार्मेशन किया है।

बॉडी बनाने वालों के लिए सबक

अगर आप बॉडी बनाना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर मिल रहे फैंसी डाइट और फिटनेस ट्रेंड के चक्कर में हैं तो इस कंस्ट्रक्शन वर्कर की बॉडी ट्रांसफार्मेशन मोटिवेशन है। केवल घर के खाने और जंक फूड, एल्कोहल, स्मोकिंग को दूर कर फिटनेस पाई जा सकती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।