मानसून में इन 5 सस्ती सब्जियों को खाकर रहेंगे फिट, देखें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में उ सब्जियों को खाएं जो गट हेल्थ और इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकें। न्यूट्रीशिनिस्ट ने 5 उन सब्जियों के बारे में बताया है जो सस्सी और सेहत के लिए अच्छी हैं।

Nutritionist advice to eat these 5 affordable vegetables in monsoon to nourish your gut and strengthen immunity
बारिश के मौसम में इम्यूनिटी और गट हेल्थ बूस्ट करने के लिए न्यूट्रीशिनिस्ट ने 5 सस्ती और हेल्दी सब्जियों के बारे में बताया है, जानिए।

मानसून में पाचन कमजोर हो जाता है और इस सीजन में अगर खाने पीने का सही ख्याल ना रखा जाए तो समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस समय पर पाचन को ठीक रखने और शरीर को पोषण देने का सबसे आसान तरीका है मौसमी सब्जियां खाना। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर 5 उन सब्जियों के बारे में बताया है जो मानसून में सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ये सब्जियां सस्ती हैं और पूरी तरह से देसी हैं इसलिए इन्हें रोजाना के खान पान में शामिल किया जा सकता है। देखिए इन 5 सब्जियों के नाम

मानसून में इन 5 सब्जियों को डायट में जरूर शामिल करें

1) कद्दू- कद्दू की कई तरह की वैरायटी आती हैं और सभी फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करके टेस्टी सब्जी तैयार कर सकते हैं या फिर इससे सूप बनाकर पी सकते हैं। आप कद्दू की प्यूरी बनाकर इसे आटे में मिला सकते हैं और सख्त आटा गूंथ कर पराठा या रोटी भी बना सकते हैं।

2) लौकी- इन दिनों बाजार में लौकी खूब मिल रही है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। एक्सपर्ट का कहवा है कि इसे डायट में शामिल करने से पेट सही रहता है। ये पेट के लिए हल्की और आसानी से पचने वाली होती है, साथ ही पेट की सेहत बनाए रखने के लिए भी बहुत अच्छी है।

3) तोरई- तोरई स्वाद में काफी अच्छी लगती हैं और यह शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाली सब्जी है। अगर पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो इसे डायट में शामिल करें।ये पाचन में मदद करती है। इसका इस्तेमाल करके आप टेस्टी चटनी बना सकते हैं। या फिर इसे सब्जी के रूप में भी खाया जा सकता है।

4) सूरन- जिमीकंद फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह पेट साफ रखने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे आप सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

5) परवल- भले ही बच्चे इस सब्जी को देखकर मुंह सिकोड़ते हों लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। श्वेता शाह ने बताया कि परवल एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकती है और पाचन तंत्र के लिए भी हल्की होती है। इसकी सब्जी बनाकर या फिर चटनी बनाकर खाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसमानसून में इन 5 सस्ती सब्जियों को खाकर रहेंगे फिट, देखें न्यूट्रीशिनिस्ट की राय