शरीर के इन हिस्सों में क्यों होता है दर्द, कौन से योगासन से मिलेगा आराम

Jan 23, 2025 02:59 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Body Pain Related To Emotions: दुख, तकलीफ और स्ट्रेस जैसे इमोशन शरीर में कमर दर्द, पेट दर्द, कंधे के दर्द के कारण बन सकते हैं। जानें कौन से दर्द में कौन सा योगासन करने से आराम मिलेगा।

शरीर के इन हिस्सों में क्यों होता है दर्द, कौन से योगासन से मिलेगा आराम

शरीर में होने वाले दर्द का कनेक्शन केवल फिजिकल नहीं होता बल्कि ये आपके इमोशन से भी जुड़ा होता है। वैसे तो योग के जरिए शरीर में होने वाली तकलीफों को कम किया जा सकता है। लेकिन शरीर में होने वाले दर्द का कारण जानकर अगर इन योगासन को किया जाए तो आराम मिलता है। जानें शरीर के किस हिस्से में दर्द के लिए कौन सा योगासन फायदेमंद है।

कमर दर्द

कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द के लिए अधिकतर मन का डर और असुरक्षा की भावना जिम्मेदार होती है। इस दर्द को कम करने के लिए रोजाना कंधों को मोड़कर सीने तक टच कराएं।

हिप पेन

हिप पेन की समस्या काफी सारी महिलाओं को परेशान करती है। इसकी वजह कई पार कोई पुराना दर्द या याद होती है। जिससे वो जल्दी छुटकारा नहीं दिला पाता है। हिप पेन के लिए रोजाना पश्चिमोत्तासन करने से फायदा होता है।

पेट में दर्द

पेट में डिसकंफर्ट और दर्द की वजह कई बार एंजायटी और स्ट्रेस होता है। इससे निपटने के लिए कैट काऊ पोज करना फायदेमंद होता है।

कंधे में दर्द और जकड़न

कंधे में दर्द और जकड़न महसूस करते हैं तो इसकी वजह गुस्सा और फ्रस्टेशन हो सकता है। कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना गरुड़ासन करने से आराम मिलता है।

चेस्ट टाइटनेस फील करना

अगर सीने में जकड़न महसूस होती है तो इसका कारण अक्सर दुख या तकलीफ होती है। जिससे इंसान को सीने में भारीपन सा महसूस होता है। इस तरह के दर्द से राहत पाने के लिए भुजंगासन करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।