84 की उम्र में बॉलीवुड के विलेन ने दिखाई फिटनेस की झलक, आखिर बुढ़ापे में क्यों जरूरी है एक्सरसाइज?
बॉलीवुड के फेमस विलेन रंजीत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज वाला वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर समझा जा सकता है कि उम्र बढ़ने के साथ हर बुजुर्ग के लिए एक्सरसाइज करना आखिर क्यों जरूरी है।

बॉलीवुड के फेमस विलेन रंजीत कुमार का वीडियो वायरल हो रहा। जिसमे वो 84 की उम्र में जिम में वर्कआउट करते दिख रहे। रंजीत कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है 'अगर ऐसे ही वर्कआउट करूंगा तो हमेशा फिट रहूंगा।' इस वीडियो में उनकी जिम ट्रेनर बेटी बनी है जो उन्हें मजेदार तरीके से एक्सरसाइज के लिए मोटिवेट कर रही है।
रंजीत ने वीडियो में किया चेस्ट एक्सरसाइज
रंजीत सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में केबल चेस्ट फ्लाईज करते दिख रहे हैं। जो कि कंधों और चेस्ट की मूवमेंट के लिए बेहद जरूरी एक्सरसाइज है। ये एक्सरसाइज बूढ़े लोगों में ज्वाइंट हेल्थ के लिए काफी इफेक्टिव है। वीडियो में उनकी ट्रेनर बनी बेटी एक्टर को सही पोश्चर और कंट्रोल के साथ वर्कआउट सिखा रही है, किस तरह से केबल को खींचते वक्त कंधों को डाउन करना है और सही वर्कआउट परफार्म करना है।
बुढ़ापे में वर्कआउट क्यों जरूरी है
उम्र के बढ़ने का वर्कआउट से कोई लेना-देना नही है। फिट रहने के लिए हर उम्र में सही एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। मूवमेंट पर कंट्रोल करने के साथ अगर हमेशा वर्कआउट किया जाए तो एज बढ़ने के साथ शरीर में होने वाले मसल्स लॉस, इंजरी, ज्वाइंट्स पेन और दूसरी बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक कई सारी स्टडी में पता चल चुका है कि सीनियर सिटीजन के लिए फिजिकल एक्टीविटी केवल फिट रहने के काम नहीं आता बल्कि ये उन्हें लंबा और बगैर किसी सहारे के जीने में मदद करता है।
कमजोर मसल्स और चोट-चपेट से अक्सर बुजुर्ग एक्टिव नहीं रह पाते
50 के बाद ज्यादातर महिला और पुरुष दोनों में मसल्स लॉस होने लगता है। जिससे कई बार गिरने और चोट लगने की वजह से उनकी एक्टिविटी कंट्रोल हो जाती है। फिजिकल एक्टीविटी की कमी शरीर में कई बीमारियों को पैदा करती है और लांगेटिविटी पर भी प्रभाव डालती है।
65 की उम्र के बाद सारकोपैनिया की दिक्कत
जॉन हॉप्किंस मेडिसिन के मुताबिक 65 के ऊपर के एडल्ट्स में मसल्स मॉस नेचुरली घटने लगता है। जिसे सारकोपैनिया बोला जाता है। जिस तरह की एक्सरसाइज रंजीत कर रहे उसे रेजिस्टेंस ट्रेनिंग बोलते हैं। इस तरह की एक्सरसाइज के बगैर बुजुर्गों के शरीर से 8 प्रतिशत के करीब मसल्स हर दस साल में खत्म होती जाती है। जब (रेजिस्टेंस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग) इस तरह की एक्सरसाइज बुजुर्ग लोग करते हैं तो एडल्ट के गिरने और हड्डियों में फ्रैक्चर का खतरा कम हो जाता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


