
भूमि पेडनेकर ने बिना डायटिंग के कम किया था 40 Kg वजन, वेजिटेरियन बनने के बाद प्रोटीन के लिए खाती थीं ये चीजें
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की और बिना डायट के 40 किलो कम कर लिया। एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात करते हुए अपने वर्कआउट, डायट बैलेंस के बारे में फैंस को बताया। चलिए आपको भूमि का फिटनेस रूटीन बताते हैं।
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कमाल की अभिनेत्री हैं, जो अपने किरदार को निभाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करती हैं। किसी रोल के लिए कभी उन्होंने अपना वजन खूब बढ़ाया तो कभी खूब घटाया भी। साल 2020 में भूमि ने नॉन-वेज छोड़ने का फैसला किया था और उस वक्त किसी वजह से उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। वेजिटेरियन फूड्स में उन्हें समझ नहीं आता था कि प्रोटीन लेने के लिए वह क्या खाएं। ऐसे में वह पनीर सबसे ज्यादा खाने लगीं। ज्यादा पनीर और प्रोटीन की वजह से उनका वजन भी बढ़ा और तबियत भी बिगड़ गई। अब भूमि के आगे वजन कम करने की चुनौती आ चुकी थी। उन्होंने इसके लिए किसी भी तरह की डायटिंग न करने का फैसला किया, बस अपने खान-पान को हेल्दी और सही पोर्शन में डिवाइड कर लिया। चलिए भूमि पेडनेकर की पूरी वेट लॉस जर्नी के बारे में आपको बताते हैं।
इंटरनेट की बातों का असर
भूमि पेडनेकर ने एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बताया कि सोशल मीडिया से प्रेरित होकर और जिम कल्चर को देखते हुए मैं सिर्फ प्रोटीन पर फोकस करने लगी थीं। मैंने नॉन-वेज खाना छोड़ दिया था, ऐसे में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि प्रोटीन के लिए मैं वेज में क्या खाऊं। मुझे पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत समझ आया और मैं दिनभर वही खाती रहती थी। हालत ये हुई कि मैं एक दिन में 120 ग्राम प्रोटीन खा लेती थी, इसकी वजह से मेरे शरीर में सूजन आई, वजन बढ़ा और मेरी हालत भी बिगड़ गई।
वजन कंट्रोल करने का चैलेंज
भूमि ने आगे बताया कि जब मेरा वजन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया, तब मैंने डिसाइड कर लिया कि अब किसी की बात नहीं सुननी है बल्कि डायट को बैलेंस करना पड़ेगा। इसके लिए भूमि ने सही डायट प्लान बनाया और दिन में सिर्फ 60 ग्राम प्रोटीन लेना शुरू किया। प्रोटीन के लिए भूमि पनीर, चीज, सॉय, प्रोटीन शेक, ब्रोकली, चिया सीड्स वगैरह कम मात्रा में बदल-बदलकर लेती थीं। इसके अलावा भूमि ने सादा खाना ही खाया, जिसमें दाल, रोटी, सब्जी, सलाद, फल, जूस होता था।

वर्कआउट
भूमि ने कहा कि मैंने कभी भी वर्कआउट स्किप नहीं किया। मैं सुबह 3 बजे उठ जाती थीं और जिम करना शुरू करती थी। इसके अलावा उन्होंने 7,000-8,000 कदम चलने का भी गोल रखा। उनका मानना है कि टहलने-चलने से सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वह इसे काउंट भी करती थीं। उन्होंने जिम रूटीन में रूटीन में पिलेट्स, दौड़ना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेटलिफ्टिंग को शामिल किया था।
रूटीन करें फॉलो
भूमि पेडनेकर अभी भी सादा खाना खाती हैं, वह नॉन-वेज पूरी तरह से छोड़ चुकी हैं। वर्कआउट कभी भी स्किप नहीं करती हैं और वॉक भी करती हैं। उनका कहना है कि मेरे शरीर पर अभी भी स्ट्रेच मार्क्स हैं, ढीली त्वचा है और इसे भी मैं सही करूंगी। मैंने वजन कम करने में काफी मेहनत की है और लोगों को लगता है कि वेट लॉस के लिए मैंने इंजेक्शन लगवाए हैं। मुझे खुद की फिटनेस के लिए वजन नेचुरल तरीके से ही कम करना पसंद है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




