
56 साल की उम्र में 30 की दिखती हैं भाग्यश्री, इस पानी से करती हैं सुबह की शुरुआत, एक्ट्रेस ने बताया हेल्दी रहने का सिंपल
Bhagyashree Fitness Tips: एक्ट्रेस भाग्यश्री 56 की उम्र में भी फिट और यंग दिखती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस हैवी वर्कआउट और हेल्दी डायट लेती हैं। भाग्यश्री अपने एक्सरसाइज और फिटनेस के बारे में अक्सर फैंस को बताती रहती हैं। चलिए उनके खास टिप्स आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस भाग्यश्री की फिटनेस देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वह 56 साल की हैं। एक्ट्रेस इस उम्र में भी 30-35 की दिखती हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं। भाग्यश्री हेल्दी डायट के साथ हैवी वर्कआउट करती हैं और इसे रूटीन से फॉलो करती हैं। भाग्यश्री अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर वर्कआउट और हेल्दी डायट को लेकर वीडियो डालती रहती हैं। अब उन्होंने फिटनेस को लेकर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। उनका कहना है कि अगर आप रूटीन से एक्सरसाइज करते हैं, तो फिट और यंग दिख सकते हैं।
बेली फैट के लिए
भाग्यश्री ने कुर्सी पर बैठे-बैठे एक एक्सरसाइज बताई है, जिसे करने से पेट और जांघ की चर्बी कम हो जाएगी। इसमें आपको कुर्सी पर बैठकर हाथ-पैर से स्ट्रेचिंग करते हुए एक्सरसाइज करनी है। इसके अलावा भाग्यश्री कोर वर्क, बैलेंस ट्रेनिंग, रेजिस्टेंट ट्रेनिंह और कार्डियोरेस्पिरेटरी एक्सरसाइज करती हैं।
फिजिकल एक्टिविटीज
भाग्यश्री सुबह के समय रनिंग या साइकिलिंग भी करती हैं। इससे पैरों की हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर भी। भाग्यश्री कभी-कभी ट्रेडमिल जॉगिंग भी करती हैं। इन एक्सरसाइज से मांसपेशियां स्ट्रॉन्ग हो जाती हैं।
खाली पेट वाला पानी
भाग्यश्री सुबह की शुरुआत मेथी पानी से करती हैं। वह रातभर मेथी को भिगोकर रखती हैं और फिर सुबह उसका पानी पी लेती हैं। इससे शुगर कंट्रोल में रहती हैं और पाचन बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में भी रहता है। इसके बाद भाग्यश्री प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करती हैं और इसमें वह इडली सांभर या फिर डोसा खाती हैं।
लंच-डिनर में क्या है
भाग्यश्री का लंच और डिनर भी काफी सिंपल लेकिन हेल्दी होता है। वह दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद, फ्रूट जूस लंच में लेती हैं और डिनर में हल्का खाना खाती हैं। इसमें दाल रोटी, सलाद होता है। बीच में एक्ट्रेस नट्स, सीड्स भी खाती हैं।
सीजनल चीजें
भाग्यश्री का कहना है कि अगर आपके हेल्दी रहना है, तो सीजनल फल और सब्जियां जरूर खाएं। जैसे भाग्यश्री अमरफल खाती हैं और सीजन में आने वाली हरी सब्जियां भी खूब खाती हैं। इसके साथ वह पानी भी अच्छी मात्रा में पीती हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




