वजन बढ़ा दिख रहा है? हो सकता है आपने इन 7 समय में नाप लिया हो वजन!

Jan 17, 2026 07:52 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वजन कम करना एक धीमी लेकिन टिकाऊ प्रक्रिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत समय पर वजन नापना आपकी फिटनेस प्रोग्रेस को गलत दिखा सकता है? फिटनेस ट्रेनर ने बताए 7 सबसे खराब समय।

वजन बढ़ा दिख रहा है? हो सकता है आपने इन 7 समय में नाप लिया हो वजन!

वजन घटाने या फिट रहने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए weighing scale एक जरूरी टूल बन चुका है। कई बार एक ही दिन में वजन 2–3 किलो ऊपर-नीचे देखकर मन निराश हो जाता है और लगता है कि सारी मेहनत बेकार जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर बार दिखने वाला वजन असल में फैट गेन या लॉस नहीं होता? दरअसल, शरीर का वजन दिनभर में कई वजहों से बदलता रहता है- जैसे पानी की मात्रा, हार्मोनल बदलाव, खाना, नमक का सेवन और यहां तक कि नींद भी।

फिटनेस ट्रेनर और NASM-सर्टिफाइड एक्सपर्ट Alex के अनुसार, वजन नापने का गलत समय आपकी फिटनेस जर्नी को भ्रमित कर सकता है और अनावश्यक तनाव बढ़ा सकता है। कई बार हम ऐसे समय वजन नाप लेते हैं जब शरीर में अस्थायी बदलाव चल रहे होते हैं, जिससे गलत रीडिंग मिलती है। ऐसे में सही समय और सही परिस्थितियों में वजन नापना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि आपकी प्रगति का सही आकलन हो सके और मोटिवेशन बना रहे।

इन 7 समय पर वजन नापने से बचना चाहिए-

  • सबसे पहली गलती है खाने या पानी पीने के तुरंत बाद वजन नापना। भोजन और तरल पदार्थ शरीर में अस्थायी रूप से वजन बढ़ा देते हैं जो फैट गेन नहीं होता, बल्कि पेट में मौजूद सामग्री होती है।
  • दूसरा समय है पीरियड्स के दौरान। हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में पानी रुक जाता है जिससे वजन 2 से 5 पाउंड तक बढ़ा हुआ दिख सकता है। यह वजन पीरियड्स खत्म होने के बाद अपने आप कम हो जाता है।
  • तीसरी स्थिति है शराब पीने के बाद। एल्कोहल शरीर की हाइड्रेशन को बिगाड़ देता है। कभी शरीर में पानी रुकता है तो कभी डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे वजन सही नहीं दिखता।
  • चौथी बड़ी गलती है वर्कआउट के तुरंत बाद वजन नापना। पसीने के कारण वजन कम दिख सकता है, लेकिन यह फैट लॉस नहीं बल्कि पानी की कमी होती है।
  • पांचवां समय है दिन के अलग-अलग समय पर वजन चेक करना। सुबह से रात तक वजन 2 से 6 पाउंड तक बदल सकता है, इसलिए रैंडम टाइम पर वजन नापना कंफ्यूजन बढ़ाता है।
  • छठा कारण है बहुत ज्यादा नमक वाला खाना खाने के बाद। सोडियम शरीर में पानी रोकता है जिससे वजन रातों-रात 2 से 4 पाउंड बढ़ सकता है।

  • सातवां समय है चीट डे या हाई-कार्ब डाइट के बाद। कार्बोहाइड्रेट शरीर में पानी पकड़ते हैं जिससे वजन 3 से 6 पाउंड तक ज्यादा दिख सकता है।

वजन नापने का सबसे सही समय: फिटनेस ट्रेनर Alex के अनुसार, सुबह बाथरूम जाने के बाद, बिना कुछ खाए-पीए वजन नापना सबसे सही और कंसिस्टेंट तरीका है। साथ ही, भारी कपड़ों से भी बचें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।