नीता अंबानी के फिटनेस ट्रेनर ने हेम्प सीड को बताया प्रोटीन का तगड़ा सोर्स, बोले- 95% लोग इसे नहीं जानते
नीता अंबानी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने हेम्प सीड्स के बारे में बताया। उनका कहना है इसके बारे में लोगों को नहीं पता और इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। चलिए बताते हैं हेम्प सीड्स के बारे में।

नीता अंबानी और अनंत अंबानी की वेट लॉस जर्नी में मदद कर चुके फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने प्रोटीन सोर्स को लेकर एक पॉडकास्ट में बात की। उनका कहना है कि लोग प्रोटीन के लिए कुछ भी खा लेते हैं लेकिन सही सोर्स नहीं खोज रहे हैं। हमारे आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें हैं, जो प्रोटीन से भरपूर है लेकिन लोगों को उनके बारे में पता नहीं है। विनोद चन्ना का कहना है कि प्रोटीन के लिए हेम्प सीड सबसे अच्छा सोर्स मनाना जाता है, इसका आयुर्वेद में भी जिक्र है लेकिन लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। चलिए बताते हैं विनोद चन्ना ने हेम्प सीड्स और प्रोटीन के अन्य सोर्स के बारे में क्या कहा।
क्या है हेम्प सीड्स
भारत में मारिजुआना के तीनों रूप- चरस, गांजा और भांग खाने और इसकी बिक्री करने पर प्रतिबंध है। लेकिन इसमें से भांग का फायदा भी है और वो है इसका बीज हेम्प सीड। जी हां, भांग के अंदर मौजूद बीज को इंग्लिश में हेम्प कहा जाता है। दिखने में ये काफी छोटे होते हैं लेकिन इनमें ताकत भरपूर होती है। हेम्प सीड्स में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
प्रोटीन का सोर्स
हेम्प सीड्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें फायबर, फैटी एसिड होते हैं, जो वजन कम करने और स्वास्थ्य विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। फिटनेस ट्रेनर विनोद का कहना है कि अगर आप 3 चम्मच हेम्प सीड्स पानी में डालकर पीते हैं, तो आपको 10 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। हेम्प सीड्स के बारे में आयुर्वेद में भी लिखा हुआ है लेकिन लोग इस बीज के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानते हैं।
दालों से प्रोटीन
विनोद चन्ना ने बताया कि रोजाना प्रोटीन के लिए आपको दाल खानी चाहिए। उड़द, मसूर, मूंग, अरहर, गुलाबी मसूर दालों में भी अच्छा प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आप इन दालों को एक साथ बना सकते हो या फिर उड़द की दाल में मूंग दाल मिलाकर बनाओ। इससे अच्छा प्रोटीन मिलेगा। अगर आप दाल नहीं खाते हैं, तो इन दालों को भिगोकर-पीसकर डोसा बनाएं। फिटनेस ट्रेनर का कहना है कि आपकी किचन में ही प्रोटीन से जुड़ा काफी कुछ है, बाहर से प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं होती।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


