वर्कआउट के लिए टाइम नहीं? नो टेंशन! सिर्फ 10 मिनट में करें आलिया भट्ट के ट्रेनर की ये 5 आसान एक्सरसाइज
आज के समय में फिट रहना काफी जरूरी हो चुका है, वरना कम उम्र में ही कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आलिया भट्ट के फिटनेस ट्रेनर ने 5 सिंपल एक्सरसाइज बताई हैं। इन्हें करने से आप फिट रहेंगे और जिम भी नहीं जाना पड़ेगा।

आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते। सुबह ऑफिस की जल्दी, फिर पूरे दिन का काम और शाम तक थकान ऐसे में एक्सरसाइज करने का मन ही नहीं करता। नतीजा यह होता है कि धीरे-धीरे बेली फैट, जांघों की चर्बी और वजन बढ़ने लगता है। हालांकि, कुछ लोग जिम जाकर खुद को फिट रख लेते हैं, लेकिन जिनके पास समय की कमी है, उनके लिए क्या ऑप्शन है? ऐसे लोगों के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फिटनेस ट्रेनर करण साहने ने 5 आसान एक्सरसाइज सुझाई हैं, जिन्हें आप सिर्फ 10 मिनट में घर पर ही कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ आपकी पूरी बॉडी को एक्टिव करती हैं, बल्कि आपको फिट और एनर्जेटिक भी बनाए रखती हैं।
बिना जिम जाए फिट रहने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज-
1- स्क्वैट्स (Squats)
समय की कमी में आप कभी भी स्क्वैट्स कर सकते हैं। इसे करने से जांघ और हिप्स मजबूत बनते हैं, क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स टोन्ड होते हैं। यह एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, तो आपका बेली फैल भी गायब होगा। लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, तो ये बॉडी का पोस्चर सुधार देगा। इससे रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है।
कैसे करें- सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलें। दोनों हाथ सामने की ओर सीधा रखें। धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें (जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों)। बस इसे आप 10 मिनट तक ऊपर-नीचे की ओर करें।
2- पुश-अप्स (Push-Ups)
बचपन में हम सभी ने कभी न कभी खेलकूद में पुश-अप्स मारे हैं लेकिन आज यही पुश-अप्स आपको फिट रख सकते हैं। पुश-अप्स करने से चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स मजबूत होते हैं। यह एक बेहतरीन बॉडीवेट एक्सरसाइज है। पुश-अप्स करते हुए आपका पेट एक्टिव रहता है, जिससे एब्स टाइट और मजबूत बनते हैं। इससे फैट जल्दी खत्म होता है।
कैसे करें- पैर के पंजों और आगे हाथों के बल बैलेंस बनाएं और शरीर को उठाएं और फिर वापिस सेम पोजिशन पर लेकर आएं। शुरू में 3-4 पुश-अप्स मारें, बाद में इन्हें बढ़ा दें।
3- प्लैंक (Plank)
प्लैंक एक्सरसाइज भी आप कम टाइम में कर सकते हैं। रोजाना प्लैंक करने से बेली फैट कम होती है, पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और कोर स्ट्रेंथ बढ़ाते हुए यह एक्सरसाइज एब्स, बैक, शोल्डर को मजबूत बना देती है।
कैसे करें- प्लैंक भी आप पुश-अप्स की तरह कर सकते हैं। पेट के बल जमीन पर लेट जाएं, कोहनी को कंधों के नीचे रखें। शरीर को उठाएं और केवल कोहनी और पंजों पर बैलेंस बनाएं। अब बस शरीर को सिर से पैर तक सीधी लाइन में रखते हुए बैलेंस बनाएं।
4- बाइसिकल क्रंचेस (Bicycle Crunches)
बाइसिकल क्रंचेस एब्स और पेट से जुड़ी एक्सरसाइज है। जिसमें आपको पैरों और ऊपरी शरीर को साइकिल चलाने की तरह मूव करते हुए एक्सरसाइज करनी है। इसे करने से शरीर में लचीलापन और ताकत आती है। जो लोग जिम नहीं जा पाते, उन्हें ये करना चाहिए।
कैसे करें- पीठ के बल लेटें, हाथ सिर के पीछे रखें, पैरों को उठाकर साइकिल की तरह चलाएं और दाएं कोहनी को बाएं घुटने से तथा बाएं कोहनी को दाएं घुटने से बारी-बारी से मिलाएं। बस इस तरह से इसे करें।
5- हाई नी (High Knees)
जिम जाकर हर कोई कार्डियो करता है लेकिन आप घर पर भी कर सकते हैं। आपको इसके लिए करनी होगी हाई नी एक्सरसाइज। इसे करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, बेली फैट कम करने में मदद मिलती है, स्टैमिना बढ़ता है और पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही हार्ट हेल्थ के लिए भी ये अच्छी रहती है।
कैसे करें- सीधे खड़े होकर एक-एक करके घुटनों को छाती की ओर तेजी से उठाएं और जगह पर दौड़ने जैसा मूवमेंट करें। आप पहले धीरे-धीरे शुरू करें, फिर तेज करें।
खास टिप्स- ये सभी एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेंगी लेकिन शरीर में किसी तरह की समस्या होने पर इन्हें अकेले न करें। किसी ट्रेनर की निगरानी या घर के किसी सदस्य के सामने ही करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


