
अक्षय खन्ना की फिटनेस का राज है उनका ये सिंपल रूटीन- 10 घंटे नींद और खाने में…
अक्षय खन्ना इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन हैं। उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात लोगों को आकर्षित कर रही है। उनकी लाइफस्टाइल और खान-पान काफी सिंपल है। आप जानने में इंट्रेस्टेड हैं तो यहां देख सकते हैं।
धुरंधर देखने के बाद लोग अक्षय खन्ना की जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। फिल्म में उनका अलग ही स्वैग दिखा। 50 साल की उम्र में फिटनेस भी कमाल की है। लोग जानना चाहते हैं कि अक्षय खन्ना फिट रहने के लिए क्या खाते-पीते हैं। उन्हें खाने में क्या पसंद है वगैरह-वगैरह। अब उनका एक पुराना इंटरव्यू खूब देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बात की थी। इसमें अक्षय ने बताया था कि वह कभी नाश्ता नहीं करते हैं। खाना भी बहुत सिंपल ही खाते हैं। हालांकि सोने के मामले में कम लोग ही उनका मुकाबला कर पाएंगे। यहां जानें उनकी लाइफ की कुछ खास बातें।
कभी नहीं करते सुबह का नाश्ता
अक्षय खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू बॉलीवुड हंगामा ने फिर से शेयर किया है। इसमें वह अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे हैं। उनसे जब पूछा जब खानपान के बारे में पूछा जाता है तो जवाब देते हैं, जबसे मुझे याद है और आज भी, मैं ब्रेकफास्ट कभी नहीं खाता। सीधा लंच खाता हूं और डिनर खाता हूं। लंच और डिनर के बीच कुछ नहीं खाता। एक ना सैंडविच, बिस्किट भी नहीं। शाम को बस एक चाय पीता हूं।
लंच में क्या खाते हैं अक्षय खन्ना?
अक्षय ने यह भी बताया कि वह दिन के खाने में क्या खाते हैं। बोले, लंच में सीधे दाल-चावल खाता हूं, एक सब्जी, चिकन या नॉनवेज डिश के साथ। रात को ज्यादातर मैं रोटी खाता हूं। एक सब्जी और चिकन की डिश साथ में होती है। ज्यादातर यही खाता हूं।
कितने घंटे सोते हैं अक्षय
अक्षय की नींद की खुराक काफी अच्छी है। उन्होंने बताया कि दिन में 10 घंटे सोते हैं। अक्षय ने यह भी बताया कि लीची उनका फेवरिट फल है और पसंदीदा सब्जी भिंडी है। चाय या कॉफी में से अक्षय को चाय पसंद है। हालांकि एक दिन में वह दो कप चाय ही पीते हैं।
कौन सी रोटी खाते है अक्षय
किस अनाज की रोटी खाते हैं, गेहूं, बाजरा और जौ की रोटी कभी-कभी खाते हैं वरना बाकी दिनों में नॉर्मल गेहूं की रोटी ही खाते हैं। मीठे में अक्षय कुछ भी खा लेते हैं। अक्षय ने बताया कि उनकी फेवरिट डिश दाल-चावल है। शूटिंग पर हों या शूटिंग ना कर रहे हों, अक्षय एक सा खाना ही खाते हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




